Railway planning parallel trains like Vikramshila between destinations: बिहार से दिल्ली जाने वाली सबसे सुप्रसिद्ध ट्रेन विक्रमशिला एक्सप्रेस के यात्रियों को एक खुशखबरी दी जा रही है. अब भागलपुर से आनंद विहार दिल्ली जाने वाले यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा खाली सीट उपलब्ध करवाने की योजना बनाई जा चुकी है. मालूम हो की विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन पर दिल्ली जानते के यात्रियों को निर्भरता सबसे अधिक रहती है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने विक्रमशिला एक्सप्रेस के समानांतर एक और एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन का घोषणा कर डाली है.
रेलवे के वारिये अधिकारी से मिल रही जानकारी के अनुसार भागलपुर से आनंद विहार के लिए एक और क्लोन टाइप ट्रेन चलेगी. वर्तमान में भागलपुर में ट्रेन के मेन्टेनेन्स के लिए वाशिंग पिट सिमित मात्र में है. जानकारी के अनुसार अभी मात्र 3 वाशिंग पिट कार्यरत है. नए ट्रेन के परिचालन के बाद अभी और वाशिंग पिट की जरुरत होगी.
इसके लिए रेलवे द्वारा 2 और नए वाशिंग पिट का निर्माण किया जा रहा है. कुल 193 करोड़ रुपया का खर्च होना है. दो और वाशिंग पिट से नए विक्रमशिला ट्रेन का रखरखाव हो सकेगा. ट्रेन के यार्ड के लम्बाई और चौराई भी बढाई जा रही है.
मालूम हो की भागलपुर से दिल्ली आनंद विहार के लिए विक्रमशिला एक्सप्रेस एक ऐसी ट्रेन है जिसमे आप कभी भी टिकट के लिए अप्लाई करेंगे तो आपको सीट फुल ही मिलेगी. वर्तमान में विक्रमशिला एक्सप्रेस भागलपुर से 12 बजे दिन में खुलती है. उसके बाद सबसे प्रमुख स्टेशन पटना जंक्शन पर यह ट्रेन शाम के 4 :55 पर पहुचती है. फिर वहां से DDU और कानपूर होते हुए सुबह 7:20 में आनंद विहार पहुच जाती है.