बिहार में उमस वाली गर्मी शुरू हो चुकी है. पूर्व हवा की रफ़्तार भी धीमी हो चुकी है. लेकिन इसी बीच बिहार के कुल 12 जिलों के लिए खुशखबरी भी आ रही है. माना जा रहा है की आने वाले 48 घंटे में इन 12 जिलों में चक्रवाती तूफान रेमल का असर होगा और आंधी तूफान के साथ भारी बारिश होने की पूरी सम्भावना हो गई है. आइये जानते है किस जिलें में रेमल तूफान की कितनी बारिश होगी.
मौसम भविष्यवक्ताओं के अनुसार बिहार के उत्तर पूर्वी जिलों में रेमल का असर हो सकता है. मौसम रिपोर्ट का यह भी कहना है की पुरे बिहार पर इस तूफान का असर न के बराबर होगा. लेकिन पश्चिम बंगाल के सीमा वर्ती जिलों के अलावा उत्तरी बिहार में रेमल तूफान का असर देखने को मिल सकता है. किशनगंज, अररिया, सुपौल, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, खगड़िया में इस रेमल तूफान के कारण तेज गति से पुरवा हवा चलेगी.
इन सभी जिलों में पुरवा हवा के साथ धुल भरी आंधी और मुसलाधार बारिश भी होने की पूरी सम्भावना है. वहीँ दूसरी तरफ पश्चिमी बिहार और दक्षिणी बिहार में तो उमस वाली गर्मी ही रहने वाली है. आरा, बक्सर, जहानाबाद, नवादा, गया, अरवल और राजधानी पटना में रेमल तूफान का आंशिक असर देखने को मिल सकता है. इन सभी जिलों में 50 से 70 किमी प्रति घंटे हवा चलने की उम्मीद है.
बीते 48 घंटे में बिहार में भीषण गर्मी हो रही है. राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री को छू गया है. बिहार का सबसे अधिकतम तापमान वाला जिला वैशाली रहा. वैशाली का तापमान सबसे ज्यादा 43.7 डिग्री रहा. अगर रेमल तूफान का असर बिहार पर नहीं हुआ तो आगे आने वाले एक सप्ताह भीषण गर्मी और लू से भरा रहेगा. आइये जानते है कुछ जिलों के तापमान के बारे में :
सूचि निचे दी गई है.
| Place | Maximum Temperature (°C) |
|---|---|
| बक्सर | 44.6 |
| वैशाली | 43.7 |
| गोपालगंज | 42.9 |
| डेहरी | 42.8 |
| अरवल | 42.7 |
| भोजपुर | 42.7 |
| औरंगाबाद | 42.5 |