बिहार के पटना के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में आज आई गिरावट पर व्यापारियों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. वर्तमान सोना के भाव पर कुछ व्यापारी इसे खरीदारी का अच्छा अवसर मान रहे हैं. लेकिन कुछ व्यापरियों का मानना है कि यह गिरावट अभी और जारी रहेगी. सर्राफा बाज़ार से मिली जानकारी के अनुसार सोना का भाव आगे आने वाले 1 महीने में 80 के पार जा सकता है. वर्तमान सोने की कीमत अस्थायी है और जल्द ही कीमतों में फिर से वृद्धि हो सकती है.
आज मार्केट खुलते ही सोने का भाव अचानक से 270 रुपया गिर गया. अभी 24 कैरेट सोने की कीमत 70,880 रुपया प्रति 10 ग्राम चल रहा है. इसके अलावा 22 कैरेट के कीमत 67,500 रुपया प्रति 10 ग्राम चल रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशकों को इस समय सतर्क रहना चाहिए और सोच-समझकर निवेश करना चाहिए.
सोने और चांदी की कीमतों में हो रहे इन उतार-चढ़ावों का लाभ उठाने के लिए बाजार पर नजर बनाए रखना महत्वपूर्ण है. निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे बाजार के विशेषज्ञों की सलाह लेकर ही कोई बड़ा निवेश करें. विशेषज्ञ ने आगे जानकरी देते हुए कहाँ है की सोना का भाव जल्दी ही 80 हजार को क्रॉस कर जायेगा.
वर्तमान में चाँदी का भाव ₹ 99,990 रुपया प्रति किलो है. जो कल के मुकाबले 1000 रुपया सस्ता है. चांदी की कीमत में आई 1000 रुपए प्रति किलोग्राम की कमी ने निवेशकों को हैरान कर दिया है. चांदी की मांग में कमी और वैश्विक बाजार में हो रहे उतार-चढ़ाव इसके पीछे का मुख्य कारण है. पटना के सर्राफा बाजार के व्यापारियों के अनुसार यह गिरावट कुछ समय के लिए हो सकती है .