अगर आप अभी पटना से दिल्ली के लिए टिकट लेने जायेंगे तो आपको अगले 10 दिनों के लिए टिकट नहीं मिलेगी. यह इसलिए है की पटना से दिल्ली वाली ट्रेन में हमेशा काफी भीड़ होती है. प्रतिदिन हजारों को पैसेंजर बिहार की राजधानी पटना से दिल्ली के लिए रवाना होते है और दिल्ली से पटना आते है. फिर भी इस रेल रूट पर उतनी ही भीड़ होती है. कई तरह की ट्रेन पटना और दिल्ली के बीच में चलती है . जन साधारण जैसी ट्रेन जहाँ रिजर्वेशन की कोई जरुरत नहीं होती है वहीँ कुछ ऐसी भी ट्रेन है जो यात्रियों को लक्ज़री ट्रीटमेंट देती है.

पटना से दिल्ली की यात्रा आरामदायक तो होता ही है बल्कि इसमें मिले लज़ीज़ खाना से यह यात्रा और भी शानदार हो जाता है. बता दें की बिहार की राजधानी पटना से चार सुपरफास्ट और लग्जरी ट्रेन चलती हो लोगो को काफी शानदार यात्रा का अनुभव करवाता है. खाने की सुविधा की बात करे तो सभी यात्रियों को वेज और नॉनवेज भोजन के विकल्प भी प्रदान की जाती है. ये सभी ट्रेनें 12 से 13 घंटे में 1000 किलोमीटर की दूरी तय कर दिल्ली से पटना और पटना से दिल्ली का सफ़र तय कर लेती है.

इन शानदार लक्ज़री ट्रेनों में खाना की बात करे तो यात्रियों को चिकन, मटर पनीर, आइसक्रीम और मिठाई जैसे स्वादिष्ट व्यंजन मिलते हैं. सभी खाना बिलकुल मुफ्त होता है. सबसे पहले चाय या फिर कॉफ़ी के साथ बिस्कुट दिया जाता है. फिर खाने में मटर पनीर के साथ चावल और रोटी दी जाती है. नॉन वेज वाले चिकन खाते है. खाने के बाद आइसक्रीम दिया जाता है. उसके बाद मिठाई भी सर्व किया जाता है. सभी खाना फ्री होता है.

सभी लक्ज़री ट्रेन की लिस्ट निचे दी गई है

ट्रेन का नामट्रेन नंबर
दुरंतो एक्सप्रेस12274
पटना तेजस राजधानी एक्सप्रेस12310
कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस12306
डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस12424

Rajiv, a proficient news writer and reporter, boasts 2 years of expertise in content creation, cutting-edge news analysis, and on-the-ground reporting. With a keen eye for detail and a passion for uncovering...