जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है वैसे-वैसे बिहार और उत्तर प्रदेश के सभी ट्रेनों में भीड़ में बढ़ रही है. गर्मी छुट्टी के लिए लोग एक जगह से दुसरे जगह का यात्रा कर रहे है. रेलवे ने यात्रियों के सुविधाजनक एवं आरामदायक यात्रा को और मजबूत करने के लिए आये दिन नई-नई विशेष गाड़ियों की शुरुआत कर रही है. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया की वीरांगना लक्ष्मीबाई ट्रेन जिसकी ट्रेन संख्या 01925/01926 है अब समर स्पेशल बन कर चलेगी.
यह ट्रेन छपरा से कानपुर, लखनऊ और बाराबंकी के रास्ते की यात्रा करने वालों के लिए लाभदायक होगा. यह गाड़ी ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी होगी और छपरा से कानपुर जाने के लिए 24 अप्रैल से 26 जून 2024 तक प्रत्येक बुधवार और कानपुर से छपरा लौटने के लिए 25 अप्रैल से 27 जून 2024 तक प्रत्येक गुरुवार को चलाई जाएगी।
ट्रेन नंबर: 01926
ट्रेन का नाम: छपरा-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन
इस ट्रेन के रूट और टाइम टेबल और स्टॉपेज निचे दिए गए है.
- छपरा से: 12.00 बजे
- सीवान से: 13.15 बजे
- भटनी से: 14.02 बजे
- देवरिया सदर से: 14.35 बजे
- गोरखपुर से: 16.20 बजे
- बस्ती से: 17.40 बजे
- मनकापुर से: 19.02 बजे
- गोण्डा से: 21.00 बजे
- करनैलगंज से: 21.37 बजे
- बुढ़वल से: 22.04 बजे
- बाराबंकी से: 22.47 बजे
- लखनऊ से: 23.50 बजे
दूसरे दिन:
- उन्नाव से: 01.07 बजे
- कानपुर सेन्ट्रल से: 02.25 बजे
- पोखराया से: 03.42 बजे
- कालपी से: 04.02 बजे
- उरई से: 04.32 बजे
- एट से: 05.17 बजे
- मोठ से: 05.52 बजे
वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. पहुंचेगी: 07.00 बजे
छपरा-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन में अत्यंत सुविधाजनक एवं आरामदायक कोच लगाए गए है. गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 07, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनामी के 04 एलएसएलआरडी का 01, शयनयान श्रेणी के 05, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनामी के 04 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 कोच होंगे। इन सभी कोच में यात्रियों को सबसे उत्कृष्ट सुविधाएं और सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
ट्रेन नंबर: 09125
ट्रेन का नाम: वीरांगना लक्ष्मीबाई जं.-छपरा ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन
निचे दिए गए है स्टॉपेज और टाइमटेबल:
- वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. से: 15.45 बजे
- मोठ से: 16.32 बजे
- एट से: 17.02 बजे
- उरई से: 17.25 बजे
- कालपी से: 17.57 बजे
- पोखराया से: 18.17 बजे
- कानपुर सेंट्रल से: 20.25 बजे
- उन्नाव से: 21.02 बजे
- लखनऊ से: 22.15 बजे
- बाराबंकी से: 23.02 बजे
- बुढ़वल से: 23.27 बजे
- करनैलगंज से: 23.59 बजे
- दूसरे दिन गोण्डा से: 00.45 बजे
- मनकापुर से: 01.32 बजे
- बस्ती से: 02.45 बजे
- गोरखपुर से: 04.40 बजे
- देवरिया सदर से: 5.50 बजे
- भटनी से: 06.22 बजे
- सीवान से: 07.05 बजे
छपरा पहुंचेगी: 08.45 बजे