Success Story of IFS Aman Gupta : यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) UPSC की परीक्षा हर साल लाखों छात्रों के लिए एक सपना होता है. इसमें सफलता प्राप्त करना कोई आसान काम नहीं है. लेकिन जो इस UPSC की परीक्षा को पार कर लेते हैं उनकी कहानियाँ दूसरों के लिए प्रेरणास्त्रोत बन जाती हैं. ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है अमन गुप्ता की. अमन गुप्ता ने UPSC की परीक्षा में 60वीं रैंक प्राप्त की है.
अमन गुप्ता बताते है की उन्हें बचपन से ही जंगल , पेड़ – पौधे और जानवर से ज्यादा लगाव रहा है. वे बताते है जब मै बचपन के किताबों में जंगल की तस्वीर देखता तो हमेशा सोचता की मुझे जंगल को बचाने के लिए कुछ करना होगा. वो उन्हें रोमांच से भर देता था. जंगल के प्रति रूचि के कारण वो आसपास के सभी जंगल में घूम चुके है. जब वो UPSC की फॉर्म को भर रहे थे तो उन्होंने में फॉरेस्ट सर्विसेस को अपना सबसे पहला चॉइस दिया था.
बता दें अमन गुप्ता ने बिट्स पिलानी से इंजीनियरिंग किया है . फिर वहां से वो एक प्राइवेट नौकरी करने लगी. उनकी सैलरी अच्छी थी. उनका 30 लाख का सालाना पैकेज था. फिर भी उनको पर्यावरण संरक्षण के लिए कुछ करना था. फिर उन्होंने UPSC की तैयारी करना शुरू कर दिया. उन्होंने सेल्फ स्टडी से पढाई शुरू की. वो दिन में जॉब करते थे और रात में पढाई करते है. वो पहले दो बार में असफल रहे.
लगातार दो बार मिली असफलता में हार कर बैठने उन्हें ठीक नहीं लगा. उन्होंने अपनी पढाई जारी रखा. फिर 2023 की UPSC में उनको 60वीं रैंक प्राप्त हुआ. अब वो एक IFS के ऑफिसर बन गए है. उनका सपना पूरा हो गया था. वे हमेशा से देश की सेवा करना चाहते थे और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण योगदान देना चाहते थे.
अमन ने अपने सपने को पूरा करने के लिए 30 लाख रुपये की नौकरी छोड़ दी और यूपीएससी की तैयारी में जुट गए. उन्होंने पूरी मेहनत और समर्पण के साथ इस परीक्षा की तैयारी शुरू की. लेकिन राह इतनी आसान नहीं थी. अमन को पहली तीन बार असफलता का सामना करना पड़ा.