बिहार से नई दिल्ली रेन रूट में यात्रियों की भीड़ लगातार बढती जा रही है. सभी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी रोज नए-नए ट्रेन के परिचालन की घोषणा करते ही रहते है. अभी एक और समर स्पेशल ट्रेन की घोषणा की गई है. यह ट्रेन बिहार के सहरसा से छपरा होते हुए न्यू दिल्ली जाएगी. आइये जानते है इस स्पेशल ट्रेन में बारे में विस्तार से.
इस ट्रेन का नाम है सहरसा-नई दिल्ली ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी. यह समर स्पेशल ट्रेन अप्रैल 25 से शुरू हो रहा है. यह ट्रेन पूरी तरह से अनारक्षित है. मतलब यह है की इस ट्रेन में यात्रा करने के लिए आपको सीट के लिए रिजर्वेशन करवाने की जरूरत नहीं है. इसमें किसी भी बोगी में आप सिर्फ चढ़ जाइए और अपना सीट ढूढ कर बैठ जाइये. और हाँ जनरल यात्रा की टिकेट जरुर ख़रीदे.
इस स्पेशल ट्रेन के माध्यम से सहरसा से नई दिल्ली की यात्रा करने के लिए विशेष टाइम टेबल बनाया गया है। आइये जानते इसके समय सारणी के बारे में.
सहरसा-नई दिल्ली ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी
ट्रेन नंबर: 04037
मार्ग: सहरसा से नई दिल्ली
तारीख और टाइम टेबल:
- 25 अप्रैल 2024:
- सहरसा से प्रस्थान: 07:00 बजे
- मानसी पहुंचना: 07:58 बजे
- खगड़िया पहुंचना: 08:07 बजे
- बेगूसराय पहुंचना: 08:36 बजे
- बरौनी पहुंचना: 09:10 बजे
- दलसिंहसराय पहुंचना: 09:47 बजे
- समस्तीपुर पहुंचना: 10:14 बजे
- मुजफ्फरपुर पहुंचना: 11:10 बजे
- हाजीपुर पहुंचना: 12:10 बजे
- सोनपुर प्रस्थान: 12:20 बजे
- छपरा पहुंचना: 14:05 बजे
- 26 अप्रैल 2024:
- सीवान पहुंचना: 15:00 बजे
- देवरिया सदर पहुंचना: 15:58 बजे
- गोरखपुर पहुंचना: 17:05 बजे
- खलीलाबाद पहुंचना: 17:46 बजे
- बस्ती पहुंचना: 18:11 बजे
- गोंडा पहुंचना: 19:40 बजे
- बाराबंकी पहुंचना: 21:17 बजे
- ऐशबाग प्रस्थान: 22:25 बजे
- कानपुर सेन्ट्रल पहुंचना: 00:15 बजे
- इटावा पहुंचना: 01:42 बजे
- टुण्डला पहुंचना: 02:52 बजे
- अलीगढ़ पहुंचना: 04:07 बजे
- गाजियाबाद पहुंचना: 06:02 बजे
- नई दिल्ली पहुंचना: 07:00 बजे