वैभव कुमार की मां सुनीता बताती है की मैंने पिछले कई दशकों से अपने बेटे के लिए व्रत किया है. यह मेरा विश्वाश था की वैभव एक दिन IAS जरुर बनेगा. आज का दिन मेरे लिए सपना सच हो जाने वाला दिन है. आगे उनकी माँ बताती है की मुझे हमेशा से वैभव पर भरोसा था. वैभव जरुर सफल होगा. आज वो दिन आ गया गया है. उसने हम सब को हमेशा सम्मानित महसूस करवाया है.
यह बात वैभव की माँ सुनीता वक्त कह रही थी जब उनको पता चला की वैभव कुमार यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा में 151वीं रैंक लाकर IAS बन गया है. जी हां दोस्तों बिना कोई कोचिंग और त्युसन के मदद से वैभव ने UPSC परीक्षा पास कर लिया है.
वैभव मूल रूप से बिहार के नालंदा के निवासी है . लेकिन उनका परिवार कई वर्ष पहले रांची में शिफ्ट हो गया था. पिता CCL में काम करते है. माँ गृहणी है. वैभव सिटी बैंक में काम करते थे. वो वहां सॉफ्टवेर इंजिनियर थे. लेकिन वैभव को हमेशा अपने देश के लिए कुछ करने की बात मन में आती थी. फिर उन्होंने UPSC की तैयार करने का सोचा.
जब वो पहली बार UPSC की परीक्षा दिया तो वो असफल रहे. फिर उन्होंने सोचा की UPSC की तैयारी की एक प्लान तैयार करना होगा. फिर उन्होंने क्रमबद्ध तरीके से पढाई की और दूसरी बार में आल इंडिया रैंक 151 लाकर IAS बन गए है.
वैभव की यह सफलता बिना कोचिंग के हासिल की गई है. जो सभी अभियार्थियों के लिए एक अद्भुत प्रेरणा है. उन सभी छात्रों के लिए जो अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं। वैभव अपने मेहनत, समर्पण, और आत्मविश्वास के माध्यम से इस महत्वपूर्ण परीक्षा में सफलता प्राप्त करने का संदेश दे रहे है.