देश के परिवहन क्षेत्र में क्रांति आने वाला है. अब ट्रेन की यात्रा पूरी तरह से बदल जायेगा. वन्दे भारत, अमृत भारत, नमो भारत ट्रेन के सफलता के बाद अब देश में बुलेट ट्रेन चलाने के तरफ कई कदम उठाये जा रहे है. वर्तमान में कुल 6 बुलेट ट्रेन कॉरिडोर प्रस्तावित है. लेकिन अब उसमे एके नाम और जुड़ गया है. इस अहम प्रोजेक्ट का नाम है बिहार के पटना–गुवाहाटी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर. यह बुलेट ट्रेन कॉरिडोर बिहार की राजधानी पटना से असम के सबसे बड़े शहर गुवाहाटी तक बुलेट ट्रेन सेवा उपलब्ध कराएगा.

पटना–गुवाहाटी बुलेट ट्रेन मुख्य विशेषताएँ और परिचालन गति

पटना–गुवाहाटी बुलेट ट्रेन हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की परिचालन गति 320 किमी/घंटा होगी. यह बुलेट ट्रेन पटना से नार्थ ईस्ट के गुवाहाटी का सफ़र लगभग मात्र 2 घंटे 30 मिनट में पूरा कर लेगा. इस कॉरिडोर की कुल लम्बाई 850 किलोमीटर होगी. इस बुलेट ट्रेन के कॉरिडोर में कुल 10 प्रमुख स्टेशन आएंगे . जिसमे से कुछ स्टेशन बिहार में होगी और कुछ नार्थ ईस्ट के राज्यों में. बिहार में पटना और असम में गुवाहाटी मुख्य टर्मिनल होंगें.

पटना–गुवाहाटी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का रूट सिलिगुरी कॉरिडोर से होकर गुजरेगा. बिहार के पटना से निकलकर यह बुलेट ट्रेन तेज रफ़्तार से सबसे पहले हाजीपुर में रुकेगी. फिर वहां से बेगुसराई और भागलपुर होते हुए कटिहार और किशनगंज बिहार में स्टॉपेज होगी. फिर किशनगंज से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में स्टॉपेज होगी. उसके बाद आगे जलपाईगुड़ी, न्यू वेहार, अलीपुरद्वार, नलबाड़ी फिर वहां से अपने गंतव्य गुवाहाटी पहुचेगी.

इस बुलेट ट्रेन परियोजना का उद्घाटन 2051 में होने की योजना है. अभी इसको तैयार होने में काफी लम्बा समय है. लेकिन परियोजना की जटिलता और इसके आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय प्रभावों को ध्यान में रखते हुए यह आवश्यक है.

इस बुलेट ट्रेन से बिहार के लोगो को अब पटना–गुवाहाटी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर से मात्र 2 घंटे 30 मिनट में सफ़र पूरा हो सकेगा. कम यात्रा का समय होने से व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलता है.

Rajiv, a proficient news writer and reporter, boasts 2 years of expertise in content creation, cutting-edge news analysis, and on-the-ground reporting. With a keen eye for detail and a passion for uncovering...