बिहार के पटना से उत्तर प्रदेश के लखनऊ (गोमती नगर) के लिए वन्दे भारत ट्रेन की शुरुआत की गई है. मिली जानकारी के अनुसार भारतीय रेलवे ने पटना से लखनऊ (गोमती नगर) के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवा शुरू की है. इस ट्रेन का नंबर ट्रेन नंबर 22345/22346 है. इस ट्रेन में यात्रियों के बैठने के लिए एसी चेयर कार, एसी एक्जीक्यूटिव चेयर कार की सुविधा दी गई है.

ट्रेन नंबर और नाम
ट्रेन नंबर: 22345/22346
ट्रेन का नाम: पटना – गोमती नगर वंदे भारत एक्सप्रेस
ट्रेन की समय सारणी
पटना से गोमती नगर (ट्रेन नंबर 22345)
प्रस्थान समय: सुबह 06:05
दिन: रविवार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शनिवार

पटना – गोमती नगर (लखनऊ) वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दोनों शहरों के बीच 545 किलोमीटर (339 मील) की दूरी तय करती है . इसके साथ ही इस यात्रा में कुल 08 घंटे 25 मिनट का समय लगता है. इस ट्रेन की औसत गति 65 किलोमीटर प्रति घंटे है. लेकिन यह वन्दे भारत ट्रेन अधिकतम 130 की रफ़्तार से चल सकती है. अगर यह ट्रेन अपनी पूरी रफ़्तार से पटना से लखनऊ के लिए चलेगी तो मात्र 4 घंटे में पहुँच जाएगी.

मार्ग और प्रमुख स्टेशन

यह ट्रेन पटना जंक्शन से शुरू होकर लखनऊ के गोमती नगर तक जाती है और बीच में निम्नलिखित प्रमुख स्टेशनों पर रुकती है:

  1. आरा जंक्शन
  2. बक्सर
  3. पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन
  4. वाराणसी जंक्शन
  5. अयोध्या धाम जंक्शन
  6. गोमती नगर (लखनऊ)

Rajiv, a proficient news writer and reporter, boasts 2 years of expertise in content creation, cutting-edge news analysis, and on-the-ground reporting. With a keen eye for detail and a passion for uncovering...