Third and fourth rail lines between Bhagalpur-Barharwa: बिहार में रेल नेटवर्क को और विस्तारित करने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है. रेलवे के तरफ से एक खुशखबरी आ रही है की बिहार के भागलपुर जिले में नई रेल लाइन बनाने की दिशा में कदम उठा लिया गया है. भागलपुर बिहार की प्रमुख शहरों में से एक है जिसके कारण वहां रेल की बेहतर कनेक्टिविटी होनी जरुरी है. आइये जानते है इस खबर को और विस्तार से.

बिहार के भागलपुर और बड़हरवा के बीच पहले से ही दो रेल लाइन की चल रही है. अब इसके बीच में तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाने की योजना तेजी से आगे बढ़ रही है. भागलपुर में इस नए रेल ट्रैक का निर्माण सबौर से गोनूधाम तक किया जाएगा. मालूम हो की इसके लिए रेलवे को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर के भेज दे गई है.

इस तीसरे और चौथे रेल पटरी के बिछने से भागलपुर के गोनूधाम जंक्शन स्टेशन के रूप में विकसित हो जायेगा. सभी तरह की तैयरी शुरू कर दी गई है. स्वीकृति मिलते ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. महगामा से पीरपैंती के बीच नई रेललाइन के टेंडर का विज्ञापन जारी कर दिया गया है. इस नए लाइन के लिए भू-अर्जन की प्रक्रिया में भी तेजी लाइ जा रही है.

भागलपुर में बड़हरवा से भागलपुर वाली तीसरी लाइन के लिए कुल 4879.63 करोड़ का खर्च आने वाले है. इस नए लाइन से भागलपुर में एक और स्टेशन विकसित किया जायेगा. लगभग 10 किलोमीटर दूर गोनूधाम हाल्ट को एक शानदार स्टेशन के रूप में विकसित होना है. इस नए रेल लाइन को कुछ इस प्रकार से बनाया जा रहा है की इस पर ट्रेन 130 से 160 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से दौड़ सके.

रेललाइनों का जाल बिछने से बढ़ेगी ट्रेनों की संख्या

नए रेललाइनों के बिछने से क्षेत्र में ट्रेनों की संख्या में वृद्धि होगी. भागलपुर समेत सूबे के समस्त यात्रियों को अधिक सुविधाजनक यात्रा का अनुभव होगा.

Rajiv, a proficient news writer and reporter, boasts 2 years of expertise in content creation, cutting-edge news analysis, and on-the-ground reporting. With a keen eye for detail and a passion for uncovering...