बिहार समेत पुरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है. इसको लेकर पटना स्थित मौसम विभाग ने आगामी 2 मई तक लू से बचने का अलर्ट जारी कर दिया है. करीब 15 जिलों का अधिकतम तापमान 43 डिग्री को पार कर गया है. उष्ण लहर से बचने के लिए लोगो को लगातार जागरूक किया जा रहा है. शारीरिक तनाव और थकान जैसे लक्षणों का मतलब है आप अपने शरीर में आद्रता बना कर रखे.
पटना स्थित मौसम विभाग ने 2 मई के बाद सूबे में बारिश का अनुमान लगाया है. उनका कहना है की दो मई तक तो हालात ऐसे ही रहेंगे लेकिन तीन मई से स्थिति में सुधार होने की सम्भावना है. पश्चिम बंगाल और बिहार के पूर्वी जिलों में के सीमावर्ती जिलों में आंधी और तूफान के साथ मुसलाधार बारिश हो सकती है. अगर किशनगंज, अररिया , फोर्बिसगंज , पूर्णिया जैसे जिलों में बारिश हुई तो इसका असर पुरे बिहार पर होगा.
आइये जानते है राज्य के कुछ प्रमुख शहरों के अधिकतम तापमान के बारे में. निचे दिए गए है:
जिला | अधिकतम तापमान(°C) |
---|---|
जिरादेई और डेहरी | 42.6 |
औरंगाबाद | 43.6 |
भोजपुर | 42.7 |
बांका | 42.4 |
भागलपुर | 42.0 |
अरवल | 43.2 |
गोपालगंज | 43.0 |
शेखपुरा | 44.0 |
नवादा और गया | 42.8 |
मधुबनी | 43.3 |
छपरा | 42.2 |
पटना | 41.6 |
हरनौत और जमुई | 42.1 |
खगड़िया और वाल्मिकीनगर | 42.3 |
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर बताया है की राज्य के 38 में से 31 जिलों का तापमान 42°C के पार पहुंच चुका है. इन सभी जिलों में उष्ण लहर की घोषणा कर दी गई है. कुल 14 जिलें ऐसे है जहाँ लोगो को दिन के 1 बजे से शाम के 4 बजे तक घर से निकलने को माना किया गया है.
बिहार के नागरिकों को तापमान के बढ़ने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई हिया. उन्हें पानी पीने की अधिकतम संख्या में लेना धूप से बचाव के लिए संभाल का ध्यान रखना चाहिए और अगर आवश्यक हो तो चाहिए कि वे ठंडे स्थान पर जाएं. साथ ही ढीले कपडे पहनना चाहिए.