बिहार में 3 नए एक्सप्रेसवे: पटना, पूर्णिया और रक्सौल में खुशी की लहर
बिहार में आवागमन अब मक्खन की तरह होगी. क्योकि 1-2 दो नहीं बल्कि 3-3 शानदार एक्सप्रेसवे की परियोजना चालू हो गया है. लेटेस्ट खबर के मुताबिक तीन नए शानदार एक्सप्रेसवे का निर्माण होने जा रहा है. इन परियोजनाओं की घोषणा ने राज्य के निवासियों के साथ-साथ औद्योगिक और आर्थिक विकास की संभावनाओं को भी नई ऊंचाइयां दी हैं. ये तीन एक्सप्रेसवे—गोरखपुर-सिलीगुड़ी, रक्सौल-हल्दिया, और पटना-पूर्णिया— है. यह तीनो एक्सप्रेसवे बिहार को सभी पडोसी राज्य से बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी. बिहार को पश्चिम बंगाल , झारखन, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब समेत राजधानी दिल्ल्ली तक के सफ़र को आसान बना देगी. आइये बारी बारी से जानते है सभी एक्सप्रेसवे के मुख्य बिंदु के बारे में :
पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे:
मार्ग: पूरी तरह बिहार में
लंबाई: 282 किलोमीटर
शुरुआत बिंदु: दिघवारा (पटना)
मुख्य मार्ग: एनएच 31, हाजीपुर, छपरा रोड, एनएच 322, एनएच 527
गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे:
मार्ग: उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल
बिहार में लंबाई: 416.2 किलोमीटर
बिहार के जिले: पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज
सर्वे स्थिति: प्रारंभिक सर्वे पूरा
भूमि अधिग्रहण: मंजूरी के बाद शुरू होगा
रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे:
मार्ग: बिहार, झारखंड से हल्दिया
बिहार में लंबाई: 367 किलोमीटर
बिहार के जिले: पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, लखीसराय, जमुई, बांका