ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्री को किसी भी तरह की असुविधा न हो इसीलिए रेलवे के द्वारा समय-समय पर यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव में विस्तार किया जाता है. कई बार भीड़ से बचने के लिए ट्रेन के फेरे में भी बदलाव किया जाता है. ताकि यात्री को खाली सीट मिल सके. इसके पीछे मुख्य उद्देश्य यह होता है कि यात्रियों को सफर के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े.

ताज़ा जानकारी के अनुसार किउल-जसीडीह रेलखंड से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का ठहराव अब झाझा में भी किया गया है. झाझा के पास आयोजन में शामिल होने वाले लोगों को यात्रा में किसी प्रकार की कठिनाई न हो. इस नए ठहराव का सिर्फ एक ही उद्देश है. आइये जानते है किस-किस ट्रेन को किउल-जसीडीह रेलखंड के झाझा में ठहराव दिया गया है.

मुख्य जनसंपर्क संपर्क अधिकारी ने बीते दिन घोषणा की है कि किउल-जसीडीह रेलखंड से गुजरने वाली तीन प्रमुख ट्रेनों को पुडांग रेलवे स्टेशन पर 1 मिनट का अस्थाई ठहराव दिया जाएगा. उन सभी ट्रेनों के नाम निचे दिए गए है.

13403/13404 रांची -भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस
15027/15028 गोरखपुर-हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस
18105/18106 राउरकेला-जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस

यह ठहराव 29 मई से 4 जून तक दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा डिवीजन के पुडांग रेलवे स्टेशन पर किउल-जसीडीह रेलखंड से चलने वाली तीन ट्रेनों के नए ठहराव की घोषणा की गई है. इस घोषणा के तहत यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से झाझा से होकर गुजरने वाली इन ट्रेनों का ठहराव पुडांग स्टेशन पर किया जाएगा.

Rajiv, a proficient news writer and reporter, boasts 2 years of expertise in content creation, cutting-edge news analysis, and on-the-ground reporting. With a keen eye for detail and a passion for uncovering...