धीरे-धीरे देश की सबसे आधुनिक ट्रेन वंदे भारत ट्रेन अब देश के सभी कोने में फ़ैल रही है. हाल ही रेलवे के तरफ से मिली जानकारी के अनुसार बिहार में और ट्रेन वंदे ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. यह वन्दे भारत ट्रेन भागलपुर से हावड़ा तक के बीच यात्रा करेगी. इस रूट में मालदा रेल मंडल के सभी पटरी को वन्दे भारत के अनुसार बना दिया गया है. साथ ही इस रूट के सभी रेलवे स्टेशन का काया पलट किया जा रहा है.
भागलपुर से हावड़ा वन्दे भारत ट्रेन का समय सारणी भी जारी किया गया है। आइये जानते है यह वन्दे भारत ट्रेन भागलपुर से कब खुलेगी और कब पहुचेगी.
स्टेशन | खुलने का समय | पहुचने का समय |
---|---|---|
भागलपुर | 6:15 बजे | – |
साहिबगंज | – | 7:28 बजे |
बड़हरवा | – | 8:15 बजे |
हावड़ा | – | 2:25 बजे |
स्टेशन | प्रस्थान का समय | पहुचने का समय |
---|---|---|
हावड़ा | 1:30 बजे | – |
भागलपुर | – | 9:55 बजे |
इस वन्दे भारत ट्रेन का परिचालन सप्ताह में छह दिन होगा. साथ ही अधिकारी ने बताया है की भागलपुर से बुधवार और हावड़ा से मंगलवार को यह ट्रेन नहीं चलेगी। भागलपुर से हावड़ा आने और जाने में इस वंदे मेट्रो ट्रेन का सफर 439.57 किलोमीटर का है. यह यात्रा पूरा करने में इस ट्रेन को सात घंटे और तीस मिनटों का समय लगेगा.
बता दें की मालदा-साहिबगंज-भागलपुर-किऊल रेलखंड पर इस ट्रेन की अधिकमत गति प्रति घंटे 110-130 किलोमीटर होगी.