सना शेख 12वीं की छात्रा है. सना मूल रूप से मुंबई की रहने वाली हैं. सना ने CBSE 12वीं परीक्षा में 99.4% अंक प्राप्त करके टॉप किया है. जिससे उन्होंने पूरे देश में अपने नाम की धूम मचा दी. उन्होंने गुरुग्राम में यूनिवर्सल हाईस्कूल से 10वीं की परीक्षा की थी. फिर डीपीएस गुरुग्राम से 11वीं और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है. सना शेख को इंटरमीडिएट CBSE में 99.4% अंक प्राप्त हुआ है.
सना की सफलता यहीं नहीं रुकी. उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता और समर्पण को देखते हुए उन्हें यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया कनाडा ने आगे की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप ऑफर की है. यह स्कॉलरशिप उनके कठिन परिश्रम और अनुशासन का प्रमाण है. सना शेख बताती है की वे टाइम मैनेजमेंट में बहुत अच्छी है. किस सब्जेक्ट को कितना समय देना है इसके लिए वो अलार्म लगा कर पढाई करती थी.
सना डीपीएस गुरुग्राम की छात्रा हैं. उनकी रुचि साइकोलॉजी और मेंटल हेल्थ के क्षेत्र में है. वह आगे इसी विषय में अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती हैं. इसके साथ ही भविष्य में इस क्षेत्र में रिसर्च करने का लक्ष्य रखती हैं. उन्होंने बताया की आंसर राइटिंग स्कूल किसी भी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए एक जरुरी स्किल है. इसके अलावा वो 12 वीं में सैंपल पेपर को सोल्व करती थी.
उनके माता-पिता दोनों इंश्योरेंस सेक्टर में काम करते है. सना का कहना है कि साइकोलॉजी में उनकी दिलचस्पी ने उन्हें इस क्षेत्र में गहराई से पढ़ाई करने और मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं को समझने के लिए प्रेरित किया. यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया से मिली स्कॉलरशिप उनके इस सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
सना की यह उपलब्धि दर्शाती है कि सही मार्गदर्शन, कठोर परिश्रम, और अपने विषय के प्रति जुनून से किसी भी ऊंचाई को छुआ जा सकता है.