भारतीय मार्केट में लग्जरी लुक वाली चार पहिया वाहन को लोगों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है. जिसके चलते Nissan कंपनी ने अपने चहेतों को एक बार फिर से खुश करने के लिए भारतीय बाजारों में लग्जरी लुक में लॉन्च की अपनी Nissan Magnite कार जो मार्केट में दस्तक देते ही Tata Nexon का बिक्री काफी कम कर दी है. वही इस साल Nissan Magnite कार ने अपनी एक लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा भी पार कर दिया है. जो इसका लेटेस्ट अपडेट है.

भारतीय मार्केट में Nissan Magnite कार चार वेरिएंट एक्सई, एक्सएल, एक्सवी और एक्सवी प्रीमियम वेरिएंट में उपलब्ध है. Nissan की इस लग्जरी कार की कीमत की बात करे तो इस कार की दिल्ली में शुरुआती एक्स – शोरूम कीमत 6 लाख रुपये से शुरू होती है और 11.27 लाख रुपये तक जाती है. जबकि भारतीय बाजारों में यह कार मात्र 15,722 रूपए की मासिक EMI क़िस्त पर भी उपलब्ध है.

Nissan Magnite कार एक 5 सीटर कार है. जिसमे पांच लोग आसानी से बैठ सकते हैं. भारतीय बाजारों में यह कार तीन ड्यूल टोन और पांच मोनोटोन कलर ऑप्शंस जैसे ओनिक्स ब्लैक के साथ पर्ल व्हाइट, ओनिक्स ब्लैक के साथ टूरमलाइन ब्राउन, स्टॉर्म व्हाइट के साथ विविड ब्लू, ब्लेड सिल्वर, फायर गार्नेट रेड, ओनिक्स ब्लैक, सैंडस्टोन ब्राउन और स्टॉर्म व्हाइट शानदार कलर में उपलब्ध है.

इंजन स्पेसिफिकेशन के लिए Nissan Magnite कार में 999cc का धांसू इंजन दिया गया है. जो 71.01 – 98.63 bhp की पॉवर और 96 Nm – 160 Nm का मैक्सिमम टार्क जनरेट करता है. वही इंजन के साथ – साथ इस लग्जरी कार में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन भी दिया गया है. स्टैंडर्ड फीचर्स के लिए इस कार में 16-इंच ड्यूल-टोन अलॉय, एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी हेडलाइट्स और रियर वेंट्स के साथ ऑटो एयर कंडीशनिंग जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स दिए गए हैं.

जबकि लोगों की सुरक्षा के लिए Nissan कंपनी ने Nissan Magnite कार में ड्यूल फ्रंट एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, हिल-स्टार्ट असिस्ट और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. वही भारतीय मार्केट में इस कार का कंपेरिजन किया सोनेट, हुंडई वेन्यू, मारुति सुजुकी ब्रेजा, टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी300, रेनो काइगर और सिट्रोएन सी3 जैसे धांसू कारों से होगा.

Rajiv, a proficient news writer and reporter, boasts 2 years of expertise in content creation, cutting-edge news analysis, and on-the-ground reporting. With a keen eye for detail and a passion for uncovering...