बिहार से निकलने वाली या बिहार को आने वाली सभी ट्रेन के जनरल डब्बे और स्लीपर डब्बे में भारी भीड़ चल रही है. रेलवे द्वारा भीड़ को कम करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है. बिहार के मुजफ्फरपुर से मैसूर के लिए एक और ट्रेन के परिचालन की खबर आ रही है. यह खबर मुजफ्फरपुर से मैसूर के रास्ते जाने वालों के लिए राहत भरी हो सकती है.

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए एक विशेष ट्रेन सेवा शुरू की है. मालूम हो की गाड़ी संख्या 06221 और 06222 मैसूर-मुजफ्फरपुर-मैसूर सुपरफास्ट समर स्पेशल को संचालित किया जाने का फैसला किया गया है. यह खास ट्रेन समस्तीपुर , बरौनी, कटिहार और मालदा टाउन होते हुए मैसूर पहुचेगी. आइये जानते यह ट्रेन किस किस तारीख को किस रास्ते से जायगी.

ट्रेन का समय और दिनांक
मैसूर-मुजफ्फरपुर-मैसूर सुपरफास्ट समर स्पेशल ट्रेन को दिनांक 10 जून, 17 जून , एवं 24 जून को मैसूर से सुबह 10:30 बजे रवाना किया जाएगा. यह ट्रेन अगले दिन बुधवार को दोपहर 13:30 बजे बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. वहीँ वापसी में यह मैसूर-मुजफ्फरपुर-मैसूर ट्रेन 13, 20, एवं 27 जून (गुरूवार) को मुजफ्फरपुर से दोपहर 13:00 बजे खुलेगी और शनिवार को शाम 16:40 बजे मैसूर पहुंचेगी.

यात्रा मार्ग
यह ट्रेन समस्तीपुर, बरौनी, कटिहार, और मालदा टाउन, खड़गपुर, कटक, भुवनेश्वर , ब्रह्मपुर, विजयवाडा, गुडुर के रास्ते से गुजरेगी. इसके अलावा यात्रियों को और भी कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर भी उतरने और चढ़ने की सुविधा मिलेगी.

ट्रेन का नाम: मैसूर-मुजफ्फरपुर-मैसूर सुपरफास्ट समर स्पेशल
ट्रेन संख्या: 06221/06222
समय सारणी
मेसूर से मुजफ्फरपुर (ट्रेन संख्या 06221)
प्रस्थान: मैसूर से 10:30 बजे (सोमवार)
तारीखें: 10, 17 एवं 24 जून
पहुंच: बुधवार को 13:30 बजे मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर से मैसूर (ट्रेन संख्या 06222)

प्रस्थान: मुजफ्फरपुर से 13:00 बजे (गुरूवार)
तारीखें: 13, 20 एवं 27 जून
पहुंच: शनिवार को 16:40 बजे मैसूर

Rajiv, a proficient news writer and reporter, boasts 2 years of expertise in content creation, cutting-edge news analysis, and on-the-ground reporting. With a keen eye for detail and a passion for uncovering...