बिहार के कुछ जिलों के इंधन पर निर्भर लोगो के लिए ख़ुशी की खबर सामने आ रही है. जानकारी मिल रही है की हाल ही में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आई है. इससे देश के विभिन्न हिस्सों में ईंधन की कीमतों पर असर पड़ा है. बिहार भी इससे अछूता नहीं रहा और यहां के कुछ जिलों में कीमतों में कमी देखी गई है. कुछ ऐसे जिलें जहाँ डीजल और पेट्रोल की कीमत कम हुई है वे सभी निचे दिए गए है.
गोपालगंज
गोपालगंज जिले में पेट्रोल की कीमत वर्तमान में 106.23 रुपये प्रति लीटर मिल रही है. लेकिन यहाँ की कीमत पिछले दिन के मुकाबले 75 पैसे कम है.
पश्चिम चंपारण
पश्चिम चंपारण जिले में 54 पैसे की कमी आई है. इस जिले में पेट्रोल की कीमत 107.05 रुपये प्रति लीटर है. इससे पिछले वाले दिन में यहाँ पेट्रोल की कीमत 107.59 रुपया प्रति लीटर थी.
पूर्णिया
पूर्णिया जिले में पेट्रोल की कीमत में आज 40 पैसे की गिरावट के साथ 106.33 रुपये प्रति लीटर मिल रही है. डीजल की कीमत 93.10 रुपये प्रति लीटर हो गई है. यहाँ कीमत में 38 पैसे की कमी आई है.
मधुबनी
मधुबनी जिले में कुल 38 पैसे की कमी हुई है. कल यहाँ पेट्रोल 106.79 का मिल रहा था वहीं आज का भाव पेट्रोल की कीमत 106.41 रुपये प्रति लीटर हो गई है. डीजल की कीमत वर्तमान में 93.18 रुपये प्रति लीटर है. जिसमें 35 पैसे की कमी आई है.
नवादा
नवादा जिले में डीजल की कीमत में 25 पैसे की गिरावट के साथ 92.83 रुपये प्रति लीटर हो गई है.
गया
गया जिले में मात्र 15 पैसे के गिरावट के साथ आज डीजल की कीमत 93.17 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.