बिहार में एक बार फिर से बारिश शुरू हो चुकी है. पिछले कई दिनों से बारिश का माहौल तो बन रहा था लेकिन बारिश हो नहीं रही थी. लेकिन अब सावन का महिना अपना असली रूट दिखाने लगा है. बिहार के कई जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. पटना स्थित मौसम विभाग ने कहा है की अगले कुछ घंटों में बिहार के अधिकांश जिलों में बारिश शुरू होने वाली है.

मौसम विभाग ने समस्तीपुर, पटना, वैशाली, किशनगंज, अररिया, सुपौल, कटिहार और मधेपुरा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. रिपोर्ट में कहा गया है की अगले 24 से 48 घंटों के दौरान इन जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. सिर्फ बारिश ही नहीं इन जिलों में ठनका गिरने के भी आसार बताये गए है.

मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ-साथ 89% तक वर्षाकी संभावना है. इसके अलावा 82% की उच्च आर्द्रता (Humidity) के कारण उमस वाली गर्मी बनी रहेगी. लगभग 13 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं चल सकती है.

बिहार के इन जिलों में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. बारिश के बाद उमस वाली दमघोटू गर्मी में थोड़ी राहत जरुर मिलेगी.