बिहार में नई बस सेवा: 8 शहरों के लिए शानदार शुरुआत
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम सूबे में बस सेवा में सुधार लाने के लिए लगातार प्रयत्न कर रही है. आपको बता दें की विभाग में यात्रियों की सुविधा के लिए एक नई बस सेवा की शुरुआत की है. यह सेवा उत्तर बिहार के प्रमुख शहरों को पटना से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई है. नई बस सेवा के तहत यात्रियों को अब कुल 8 जिलों में जाने के लिए आसान सुविधा मिलेगी. यह बस सेवा कई रूट्स पर संचालित की जा रही है. पटना से मुजफ्फरपुर होते हुए उत्तर बिहार के लिए बस सेवाएं शुरू की गई हैं. पगमा से मिठनपुर अप और डाउन रूट पर बसें चलेंगी. इसके अलावा बंकीपुर से पगमा रूट पर भी बस सेवाएं शुरू की गई हैं.
पटना से सीतामढ़ी और सीतामढ़ी से पटना के लिए भी नई बस सेवा उपलब्ध कराई गई है. इसी तरह अरेराज से पटना और पटना से अरेराज के बीच भी बस सेवा शुरू की गई है. पटना से रक्सौल और पटना से भैंसालोटन के बीच भी यात्रियों को सीधी बस सेवा का लाभ मिलेगा. इन बसों में यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है. बसें आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं. इन सभी बसों में आरामदायक सीटें उपलब्ध होंगी. किराए को भी किफायती रखा गया है.
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की यह नई पहल यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात है. यह सेवा बिहार की यात्रा को आसान बनाएगी. राज्य के परिवहन तंत्र को और प्रभावी बनाएगी. यात्रियों के समय और धन की बचत भी करेगी. यह सेवा एक सुरक्षित, आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी.