बिहार में मॉनसून अब अपने रंग में आ चूका है. 20 जून को बिहार में मानसून की एंट्री हुई थी. तब से लेकर कर आज तक बिहार के सभी पूर्वी जिलों में लगातार बारिश हो रही है. अब तो नहीं लगता की धुप की तीखी तपिश लौट कर आएगी भी . लेकिन उमस वाली गर्मी ने अभी पीछा कर रही है. ज्यादातर पश्चिमी जिलों में बारिश भी हुई है लेकिन उमस वाली गर्मी भी हो रही है.
अब राज्य के अधिकांश शहरों में झमाझम बारिश हो रही है. हालाँकि, कुछ जगहों पर भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है. मौसम रिपोर्ट के अनुसार बिहार के कुछ ऐसे जिलें है जहाँ अगले 48 से 72 घंटे में मूसलाधार बारिश होने की आशंका जताई गई है. किशनगंज समेत 7 जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा 8 जिलों में आकाशिए बिजली गिरने के चेतावनी दी गई है.
अररिया, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, पूर्णिया, कटिहार और भागलपुर इन जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान की भी संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में अगले 48 घंटों के दौरान तेज बारिश हो सकती है जिससे निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.
निचे दिए गए लिस्ट में जिला और बारिश की सम्भावना है
| शहर का नाम | बारिश की संभावना (%) | न्यूनतम तापमान (°C) |
|---|---|---|
| पटना | 60% | 26°C |
| गया | 55% | 25°C |
| भागलपुर | 50% | 27°C |
| मुज़फ़्फ़रपुर | 65% | 26°C |
| पूर्णिया | 70% | 25°C |