लगातार हो रहे बारिश के साथ अब बिहार में एक बार फिर मौसम ने अपने तेवर बदलते नजर आ रहे है. तपती और चिलचिलाती गर्मी फिर से दस्तक दे चुकी है. पिछले 48 घंटे में बिहार के अधिकांश जिलों के अधिकतम तापमान में काफी वृद्धि हुई है. बात राजधानी पटना के करे तो पटना में लगातार तापमान बढ़ रहा है. हालांकि शाम होते ही आसमान में बादल का आना जाना शुरू हो जाता है लेकिन उमस और गर्मी से राहत नहीं मिल रही है.
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी के अनुसार अगले चार दिनों में पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों का अधिकतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. लेकिन उत्तर पूर्वी बिहार के कुछ जिलों में अभी भी बारिश की परिस्थिति बनी हुई है. किशनगंज, अररिया, सुपौल और सीतामढ़ी के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश के आसार है.
उत्तरी बिहार में बारिश होने से अभी तापमान में बहुत वृद्धि नहीं होगी. बीते दिन मुजफ्फरपुर और उसके कुछ आसपास के इलाकों में भी हल्की बारिश हुई जिससे उधर के तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रह सकती है. हालाँकि वर्तमान में पुरवा हवा के कारण उत्तर पूर्वी क्षेत्रों से नमी युक्त हवा से स्थिति थोड़ी कण्ट्रोल में रहेगी. अधिकतम तापमान में ज्यादा इजाफा नहीं होगा.
पटना
अधिकतम तापमान: 38°C
न्यूनतम तापमान: 26°C
गया
अधिकतम तापमान: 40°C
न्यूनतम तापमान: 25°C
मुजफ्फरपुर
अधिकतम तापमान: 37°C
न्यूनतम तापमान: 27°C
भागलपुर
अधिकतम तापमान: 36°C
न्यूनतम तापमान: 28°C
दरभंगा
अधिकतम तापमान: 37°C
न्यूनतम तापमान: 26°C
पूर्णिया
अधिकतम तापमान: 35°C
न्यूनतम तापमान: 25°C
छपरा
अधिकतम तापमान: 38°C
न्यूनतम तापमान: 27°C
सहरसा
अधिकतम तापमान: 36°C
न्यूनतम तापमान: 26°C
बक्सर
अधिकतम तापमान: 39°C
न्यूनतम तापमान: 26°C
मोतिहारी
अधिकतम तापमान: 37°C
न्यूनतम तापमान: 26°C