बिहार के कुछ जिलों में आज ही में डीजल और पेट्रोल की कीमतों में गिरावट आई है. डीजल और पेट्रोल में आई गिरावट को लेकर के लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है. जिस-जिस जिले में डीजल और पेट्रोल की कीमतें कम होने के कारण स्थानीय लोग खुश हैं . हालाँकि देश के सभी महानगर में डीजल और पेट्रोल के भाव अभी स्थिर बने हुए है. लेकिन अंदरूनी जगहों पर उतार – चढ़ाव होते रहता है.
डीजल की कीमतों में गिरावट
बता दें की बिहार के बांका जिले में डीजल की कीमत अब 92.86 रुपये प्रति लीटर हो गई है. यह कीमत कल के मुकाबले 55 पैसे सस्ती हुई है. बिहार के एक और जिला औरंगाबाद जहाँ डीजल के भाव में गिरावट आई है. यहाँ डीजल की कीमत 93.08 रुपये प्रति लीटर चल रही है. कल इससे 31 पैसे महँगी थी. इस गिरावट से किसानों और ट्रांसपोर्टरों को काफी राहत मिलेगी.
बिहार में और भी कुछ जिलें है जहाँ डीजल के भाव में हल्की गिरावट देखि गई है. जिसमे गोपालगंज,
खगरिया,
लक्खीसराय,
मधेपुरा,
मुंगेर,
नालंदा,
नवादा ,
पूर्णिया ,
रोहतास आदि प्रमुख है.

पेट्रोल की कीमतों में गिरावट
डीजल के साथ-साथ बिहार में पेट्रोल की कीमतों में भी गिरावट देखी गई है. इस लिस्ट में सबसे ऊपर आता है समस्तीपुर जिला. यहाँ पेट्रोल की कीमत अब 105.26 रुपये प्रति लीटर है. यह मूल्य कल के मुकाबले 28 पैसे कम हुई है. फिर नाम आता है वैशाली जिले का. यहाँ भी पेट्रोल की कीमत 105.26 रुपये प्रति लीटर हो गई है. जो 53 पैसे कम हुई है. सुपौल जिले में पेट्रोल की कीमत अब 106.19 रुपये प्रति लीटर है. जो 63 पैसे सस्ती हुई है.
