स्टेशन में आधुनिक सुविधाओं का मतलब हुआ की उस स्टेशन में अच्छी खासी लाइट की वयवस्था, यात्रियों को ऊपर चढ़ने या ऊपर से निचे उतरने के लिए लिफ्ट की वयवस्था, और ट्रेन की जानकारी के लिए एक बड़े डिजिटल डिस्प्ले की वयवस्था इत्यादी स्मार्ट सुविधा होने चाहिए जो अभी के दौर में आपको भारत के अधिकतर स्टेशनों में देखने को मिलती है. मगर अभी भारत के बिहार राज्य के कई सारे स्टेशनों में अभी ये सारी चीज की सुविधा यात्रियों को नहीं दी गई है. लेकिन बहुत जल्द ही बिहार के सिवान जिले का मैरवा रेलवे स्टेशन में आपको ये सारी चीज की सुविधा मिलने वाली है.
जब से मैरवा रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अमृत स्टेशन रखा गया है. तब से ही इस स्टेशन में काफी विकास देखने को मिला है. वही अब इस स्टेशन को अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के अंतर्गत 12.43 करोड़ की टोटल खर्च से आधुनिक सुविधाओं में लैस किया जा रहा है. आधुनिक सुविधाओं के रूप में इस स्टेशन में सर्कुलेटिंग एरिया, एप्रोच रोड, लिफ्ट, अच्छी लाइटिंग तथा प्लेटफार्म सरफेस का सुधार किया जायेगा.
फ़िलहाल अभी रेलवे इस मैरवा रेलवे स्टेशन के बाहर यात्रियों को ट्रेन की स्थिति की जानकारी और ट्रेन कोच ठहराव के लिए एक बड़ा डिजिटल डिस्प्ले लगाया है जिससे यात्रियों को आने और जाने वाले ट्रेन की जानकारी समय से पहले ही आसानी से मिल सके. हालाकिं अभी इस डिजिटल डिस्प्ले को यात्रियों की सुविधा के लिए चालू नहीं किया गया है. वही इसके आलावा भारतीय रेलवे इस स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 और प्लेटफार्म नंबर 2 पर लिफ्ट के लिए फाउंडेशन बनाने का काम पूरा कर लिया है. जिसे बहुत जल्द यात्रियों के लिए शुरू कर दी जाएगी.
जबकि अभी इस मैरवा रेलवे स्टेशन पर भवन एवं सर्कुलेटिंग एरिया में मानक लाइटिंग का काम जारी है. इसके आलावा इस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए यात्री प्रतीक्षालय निर्माण, शौचालय का निर्माण और 3.6 मीटर चौड़े पैदल ऊपरगामी पुल का निर्माण भी किया जाना हैं. हालाकिं अभी इस मैरवा रेलवे स्टेशन पर 6000 वर्ग मीटर में वीडीसी प्लेटफार्म सरफेसिंग का काम पूरा हो चुक है. वही यात्रियों को स्वच्छ पानी पिने के लिए इस रेलवे स्टेशन पर पानी टंकी का भी निर्माण हो चूका है. जिससे यात्री अब इस रेलवे स्टेशन से स्वच्छ जलापूर्ति कर रही है.