Bihar Weather Report : बिहार में तेज बारिश का दौड़ जारी है. पिछले 3 दिनों में पुरे बिहार में मूसलाधार बारिश हुई है. इसके साथ ही सभी जिलों में अधिकतम तापमान में भारी कमी आई है. बिहार में मुजफ्फरपुर जिलें में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया. मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर में अधितकम तापमान 24 डिग्री से भी कम हो गया. रात के समय तो बारिश हुई तो ठण्ड जैसा अहसास होने लगा था.
IMD (India Meteorological Department) ने बिहार के 27 ऐसे जिलें है जाना तेज बारिश के साथ ठनका गिरने के सम्भावना जताई है. इन सभी जिलों में बिजली गिरने के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है. IMD मौसम विभाग के अनुसार उत्तर मध्य बिहार, पूर्व उत्तर बिहार , और दक्षिण पूर्वी बिहार में बिजली गिरने की ज्यादा सम्भावना है. जब काले मेघ से बारिश शुरू हो तो लोग घर से बाहर न निकले. ये अलर्ट जारी किया गया है.
मूसलाधार बारिश के लिए निचे दिए गए सभी जिलों में येलो अलर्ट है :
| स्थान |
|---|
| नालंदा |
| मुंगेर |
| समस्तीपुर |
| नवादा |
| कटिहार |
| लखीसराय |
| जमुई |
| मधुबनी |
| बेगूसराय |
| दरभंगा |
| सीतामढ़ी |
| भागलपुर |
| पटना |
| जहानाबाद |
| खगड़िया |
| शेखपुरा |
| सुपौल |
| वैशाली |
| अररिया |
| गया |
| पूर्णिया |
| किशनगंज |
| शिवहर |
| मुज़फ्फरपुर |
बिहार में आज और कल दोनों दिन तेज बारिश के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ़्तार से तेज हवा भी चलेगी. जिसके कारण तापमान में काफी कमी आ सकती है. वहीँ बचे हुए 11 जिलों में हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है. आसमान के काले बादल का मेघ गर्जन जारी रहेगा. रात को बिजली चमकने के आसार है.