मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध प्राचीन शहर मैहर में इस वर्ष चैत्र नवरात्रि मेला लग रहा है. इसी अवसर पर रेलवे ने एक विशेष कदम उठाते हुए श्रद्धालुओं को कई तरह की स्पेशल ट्रेन में मैहर में स्टॉपेज दिया गया है. रेलवे प्रबंधन ने श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पांच जोड़ी ट्रेनों का मैहर स्टेशन पर ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह ठहराव नौ अप्रैल से 23 अप्रैल तक श्रद्धालुओं को सुविधाजनक यात्रा का अवसर प्रदान करेगा।
रेलवे ने फैसला लिया है की पांच विशेष ट्रेनें मैहर स्टेशन पर पांच मिनट के अस्थाई ठहराव के लिए उपलब्ध होंगी। यह सुनिश्चित करेगा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव हो।
ट्रेन का नाम | ट्रेन नंबर | पहुंच का समय | आगे के लिए प्रस्थान का समय |
---|---|---|---|
वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस | 19051 | 15:25 बजे | 15:30 बजे |
छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनल, कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस | 11045 | 17:30 बजे | 17:35 बजे |
लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस | 15268 | 10:50 बजे | 10:55 बजे |
पूर्णा जं.-पटना एक्सप्रेस | 17610 | 10:50 बजे | 10:55 बजे |
बांद्रा टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस | 22971 | 15:25 बजे | 15:30 बजे |
अप दिशा की ट्रेनें | ट्रेन नंबर | पहुच का समय | आगे के लिए प्रस्थान का समय |
---|---|---|---|
मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस | 19052 | 12:00 बजे | 12:05 बजे |
धनबाद-छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनल, कोल्हापुर एक्सप्रेस | 11046 | 22:35 बजे | 22:40 बजे |
रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस | 15267 | 11:40 बजे | 11:45 बजे |
पटना-पूर्णा जं. एक्सप्रेस | 17609 | 17:25 बजे | 17:30 बजे |
पटना-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस | 22972 | 08:25 बजे | 08:30 बजे |