बिहार में अब मौसम बदलने लगा है. नए महीने के आगमन से मौसम ने बिहार में करवट लेना शुरू कर दिया है. बिहार के पुरे उत्तरी पूर्वी और पूर्वी जिलों में बारिश होने लगी है. इन सभी जगहों पर अब गर्मी कम होने लगी है. पिछले लगभग एक महीने से बिहार में भीषण गर्मी थी लेकिन अब आधे से ज्यादा हिस्से में गर्मी कम होंते दिखाई दे रही है. लेकिन पश्चिमी हिस्से में अभी भी चुभन वाली गर्मी बनी हुई है.
बिहार के कटिहार, पूर्णिया , किशनगंज , अररिया, मधेपुरा , सहरसा, समस्तीपुर में पिछले 48 घंटे से अधिकांश जगहों पर बारिश हुई है. कटिहार जिले का अधिकतम तापमान मात्र 34 डिग्री रहेगा. इसके अलावा इन सभी जिलों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चल रही है. आसमान में बादलों का आना जाना लगा हुआ. कुल मिला कर कहे तो पुरे पूर्वी और उत्तरी बिहार में आंधी – तूफान के साथ मूसलाधार बारिश की सम्भावना बनी हुई है.
वहीँ दुसरे तरफ पश्चिमी बिहार में हालत में थोडा सुधार हुआ है. लेकिन कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, बक्सर, भोजपुर सारण और सिवान में उमस वाली गर्मी बनी हुई है. बक्सर जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास रहेगा. बाकि बक्सर के आसपास के इलाकों में भी इसी रेंज में तापमान रहेगा. हालाँकि तापमान में ज्यादा वृद्धि नहीं हुई है. इन सभी जिलों में उष्ण लहर की भी घोषणा की गई है. यहाँ सभी जिलों का औसतन तापमान 40 डिग्री बताया जा रहा है. लेकिन दुसरे इलाके में बारिश के कारण यहाँ भी तापमान में कमी हो सकती है.
राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 38 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. पटना का तापमान बहुत ज्यादा तो नहीं है लेकिन उमस के कारण यहाँ 55 डिग्री जैसा फीलिंग आ रही है. उधर देश में मानसून तेजी से बढ़ रहा है. बिहार में 17 जून के बाद मानसून आने की सम्भावना है. उसके बाद लगातार बारिश शुरू होगी. अभी बिहार में प्री मानसून का दौड़ चल रहा है. जिससे गर्मी की स्थिति थोड़ी काबू में आई है.