भारत के लगभग सभी पूर्वोत्तर राज्य में आसमान से आग बरस रही है. इतनी गर्मी पड़ रही है जितनी आज से पहले कभी नहीं पड़ी थी. बिहार के कुछ जिलों का तापमान 45 डिग्री को भी क्रॉस कर गया है. लोगो का जीना मुश्किल होता जा रहा है. पुरे दिन इतनी धुप होती है की घर से निकलना मुश्किल हो गया है.
बिहार के कई ऐसे जिले है जिसमे मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दिया है. अधिकांश जिले ऑरेंज अलर्ट पर है. कई जिलों में हीट वेव चलने की पूरी उम्मीद है. बिहार में 23 जिलें ऐसे है जाना 40 डिग्री से ऊपर तापमान रिकॉर्ड किया गया है.
बता दें की बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की सम्भावना भी है. मौसम विभाग के अनुसार दबाव बढ़ने से बिहार में दक्षिणी जिलों में मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि और मेघ गर्जन की सम्भावना भी है. मौसम में यह बदलाव अचानक हो सकते है.
बिहार के अधिकांश जिलो का अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार जा सकता है. जिसके कारण लू चलने के आसार है. जिसका मतलब है कि जनता को अत्यधिक गर्मी के कारण होने वाली संभावित समस्याओं के लिए सतर्क रहना चाहिए। लू और हॉट डे के कारण बिहार वासियों की हालत खराब होने का उम्मीद है.
| दिन | जिला | अधिकतम तापमान (°C) |
|---|---|---|
| 23 अप्रैल | पटना | 40.7 |
| 23 अप्रैल | भोजपुर | 41.2 |
| 23 अप्रैल | वाल्मीकि नगर | 40.2 |
| 23 अप्रैल | भागलपुर | 40.2 |
| 23 अप्रैल | पूर्णिया | 40.2 |
| 23 अप्रैल | नवादा | 41.1 |
| 23 अप्रैल | बांका | 41.1 |
| 23 अप्रैल | औरंगाबाद | 41.6 |
| 23 अप्रैल | छपरा | 41.2 |
| 23 अप्रैल | मधेपुरा | 40.4 |
| 23 अप्रैल | नालंदा | 40.5 |
| 23 अप्रैल | पूर्वी चंपारण | 40.5 |
| 23 अप्रैल | अगवानपुर | 40.5 |
| 23 अप्रैल | सहरसा | 40.5 |
| 23 अप्रैल | दरभंगा | 40.0 |
| 23 अप्रैल | बेगुसराय | 40.0 |
| 23 अप्रैल | जीरादेई | 40.4 |
| 23 अप्रैल | मधुबनी | 40.3 |
| 23 अप्रैल | खगड़िया | 41.5 |
| 23 अप्रैल | जमुई | 41.5 |
| 23 अप्रैल | सुपौल | 40.6 |
| 23 अप्रैल | शेखपुरा | 42.3 |