बिहार के दरभंगा जिले को एक और बड़ी सौगात मिली है. केंद्रीय बजट के दौरान वित्त मंत्री के खास इस दरभंगा-बोघगया एक्सप्रेसवे का जिक्र किया था. अब दरभंगा को दूसरा एक्सप्रेस-वे स्वीकृत किया गया है. जिससे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है. इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण बोधगया से दरभंगा तक किया जाएगा साथी ही यह एक्सप्रेसवे राजगीर और वैशाली होते हुए गुजरेगा.
पहला एक्सप्रेस-वे: आमस-दरभंगा एनएच-119डी फोरलेन
दरभंगा जिले को पहले ही भारतमाला परियोजना के तहत एक एक्सप्रेस-वे मिल चुका है. आमस-दरभंगा एनएच-119डी फोरलेन करीब 198.4 किलोमीटर लंबाई में निर्माणाधीन है. यह एक्सप्रेसवे दरभंगा को अन्य प्रमुख शहरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.
दूसरा एक्सप्रेस-वे: बोधगया से दरभंगा
केंद्रीय बजट में जिले को मिली इस दूसरी सौगात के तहत बोधगया से दरभंगा तक नया एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा. यह सड़क राजगीर और वैशाली जैसे महत्वपूर्ण शहरों से होकर गुजरेगी. इसके अलावा यह समस्तीपुर के ताजपुर से होते हुए दरभंगा के बेला छपरा में समाप्त होगी. जानकारी के लिए बता दें की ताजपुर तक इस एक्सप्रेस-वे की लंबाई लगभग 46 किलोमीटर होगी.
यह नया एक्सप्रेस-वे दरभंगा और बोधगया के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा साथ ही बिहार के टूरिस्ट प्लेस राजगीर, वैशाली, और समस्तीपुर जैसे शहरों क आपस में कनेक्ट करने का काम करेगा.