बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी लोगो का जीना मुश्किल किया हुआ है. बिहार के वातावरण में नमी की कमी हो गई है. जिससे सूरज की तपती धुप डायरेक्ट धरती पर आ रही है. सूबे में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री ऊपर चला गया है. वहीं मिनिमम टेम्परेचर भी सामान्य से 4 से 5 डिग्री ऊपर है. मौसम विभाग ने लू चलने का येलो अलर्ट जारी कर दिया है.
बिहार के कुल 12 जिलों के लिए हीट वेव का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है. गया जिले का बहुत बुरा हाल हो गया है. वहां का तापमान 45 डिग्री को छूने को है. ग्रामीण क्षेत्र में स्थिति थोड़ी ठीक है लेकिन शहरी इलाकों में तो गर्मी से बुरा हाल हो चूका है.
पछुवा हवा रुकने का नाम नहीं ले रही है. हवा की रफ़्तार 40 किमी प्रति घंटा है. हवा में नमी नहीं है. जिससे लोगो को और गर्मी का अहसास हो रहा है. अगर पश्चिमी विक्षोभ या वेस्टर्न डिस्टर्बन्स सक्रिय हुआ तो बिहार में ताबड़तोड़ बारिश हो सकती है. साथ ही ओले भी गिरने की सम्भावना है. तेज हवा के साथ धुल भरी आंधी भी कुछ जिलों में आ सकती है.
आइये जानते है कुछ जिलों के तापमान के बारे में
अधिकतम तापमान- नियुनतम तामपान | जिला |
---|---|
42 – 21 | अररिया |
41 – 26 | हाजीपुर |
41 – 23 | औरंगाबाद |
42 – 27 | मुजफ्फरपुर |
41 – 26 | बेगूसराय |
41 – 26 | भागलपुर |
42- 26 | छपरा |
42 – 25 | बुक्सर |
43 – 27 | दरभंगा |