बिहार और झारखंड के लोगों के लिए दोनों राज्य में आवागमन अच्छी हो इसके लिए रेलवे ने एक नई रेल लाइन की मंजूरी दे दी है. जैसे ही यह खबर लोगो को पता चली वे ख़ुशी से झुमने लगे. बताया जा रहा है इस रूट पर कई वर्षो से एक नया रेल लाइन का डिमांड चल रहा है. अब जा कर रेलवे ने इस रूट पर नया रेल मार्ग बनाने को हामी भर दी है. खबर है की बिहार के गया से झारखण्ड के डालटनगंज तक नई रेल लाइन के निर्माण की मंजूरी मिल चुकी है. इस क्षेत्र के लोगों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई है. अब इस रेल मार्ग पर ट्रेन के परिचालन से दोनों जगहों के बीच अवागमन सुगम होगा.

गया से झारखण्ड के डालटनगंज वाले इस रेल पटरी परियोजना के तहत 426 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है. साथ ही यह भी बताया जा रहा है इसका निर्माण जल्दी ही शुरू कर दिया जायेगा. लोकल लोगो से पूछताछ पर यह पता चला की बिहार के गया से डालटनगंज तक की यह नई रेल लाइन का निर्माण एक लंबे समय से लोगों की मांग रही है. कुल 426 करोड़ रुपये को स्वीकृति मिलते है अब इस रूट पर नया रेल पटरी बिछने का शुरू होने वाला है.

आपको बता दें की इस रेल रूट पर गया, बांकेबाजार, इमामगंज और सिमरिया जैसे महत्वपूर्ण शहर होंगे. अब सभी ट्रेनों का आवागमन गया से बांकेबाजार, इमामगंज और सिमरिया होते हुए होगा. यह नई रेल लाइन बिहार और झारखंड के बीच कनेक्टिविटी को और मजबूत बनाएगी. चलते चलते यह भी बता दें की गया, बांकेबाजार, इमामगंज और सिमरिया जैसे शहरों को जोड़ने से बिहार और झारखण्ड के व्यापार, शिक्षा और पर्यटन को नई दिशा मिलेगी.