बिहार , उत्तर प्रदेश में गर्मी छुट्टी के बाद अब लग्न का समय शुरू हो गया है. इस तरह से फिर से सभी नियमित ट्रेन में भीड़ शुरू हो गई है. लगातार बढती भीड़ के कारण भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण पहल की है. फिर से कई तरह के ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया गया.
नई विशेष ट्रेन के लिस्ट में सबसे पहले छपरा से वड़ोदरा के बीच आने जाने वाले ट्रेन का नाम आ रहा है. ट्रेन में प्रतीक्षा सूचि ले लम्बे हो जाने से यह सुविधा दी गई है. अब उन सभी लोगो को ट्रेन में सीट मिल पायेगी जो खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर थे.
इस छपरा से वड़ोदरा स्पेशल ट्रेन में कुल 19 कोच है. जिसमें स्लीपर के 14 कोच लगे है. सामान्य द्वितीय श्रेणी के 03 कोच और एस.एल.आर.डी. के 02 कोच शामिल हैं. यह ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी वड़ोदरा से 02 और 09 जुलाई, 2024 (दिन मंगलवार) को कुल 2 फेरों के लिए संचालित की जाएगी.
Train Number: 09042
छपरा-वड़ोदरा स्पेशल ट्रेन
प्रस्थान तिथि: 02 और 09 जुलाई, 2024 (मंगलवार)
| स्टेशन | प्रस्थान समय |
|---|---|
| छपरा | 12:00 बजे |
| बलिया | 13:12 बजे |
| गाजीपुर सिटी | 14:32 बजे |
| बनारस | 16:52 बजे |
| प्रयागराज जं. | 19:20 बजे |
| गोविन्दपुरी | 23:35 बजे |
| इटावा | 02:42 बजे (अगले दिन) |
| टुण्डला | 03:37 बजे |
| आगरा फोर्ट | 04:20 बजे |
| बयाना | 06:22 बजे |
| गंगापुर सिटी | 07:55 बजे |
| सवाई माधोपुर | 09:07 बजे |
| कोटा | 10:40 बजे |
| नागदा | 14:02 बजे |
| रतलाम | 14:55 बजे |
| गोधरा | 17:37 बजे |
| वड़ोदरा | 19:00 बजे |