अब छपरा से लखनऊ की यात्रा और भी तेज़ और सुविधाजनक होने जा रही है. बिहार के छपरा और लखनऊ के बीच दिवाली और छठ को लेकर भीड़ प्रति वर्ष बढ़ जाती है. तो इस वर्ष इस रूट पर सीट की दिक्कत न हो इसके लिए वंदे भारत ट्रेन के रूप में यात्रियों को एक बेहतरीन विकल्प मिलने वाला है. छपरा लखनऊ रूट पर अब सुपरफास्ट रफ्तार से यात्री यात्रा कर सकेंगे. दिवाली और छठ के मौके पर बढ़ी हुई यात्री संख्या को ध्यान में रखते हुए यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है जिसका संचालन 25 अक्टूबर से शुरू होगा.

वंदे भारत ट्रेन का रूट:

यह वंदे भारत ट्रेन लखनऊ और छपरा के बीच चले. इस दौरान कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. लखनऊ से छपरा तक की इस ट्रेन के रूट में निम्नलिखित स्टेशन शामिल हो सकते हैं:
ट्रेन संख्या:
लखनऊ-छपरा: 02270
छपरा-लखनऊ: 02269

संचालन की तिथियाँ:
25, 26, 27, 28, 30, 31 अक्टूबर
1, 2, 3, 4, 6, 7, 8 नवंबर


लखनऊ-छपरा (02270)
प्रस्थान:
चारबाग रेलवे स्टेशन, लखनऊ: 2:15 PM
पहुँचने का समय:
सुलतानपुर: 4:05 PM
वाराणसी: 6:20 PM
गाजीपुर सिटी: 7:33 PM
बलिया: 8:23 PM
सुरेमनपुर: 8:55 PM
छपरा: 9:30 PM


छपरा-लखनऊ (02269)
प्रस्थान:
छपरा जंक्शन: 11:00 PM
पहुँचने का समय:
सुरेमनपुर: 11:35 PM
बलिया: 12:05 AM
गाजीपुर सिटी: 12:59 AM
वाराणसी: 2:30 AM
सुलतानपुर: 4:48 AM
चारबाग रेलवे स्टेशन, लखनऊ: 6:30 AM