बिहार में मानसून की शुरुआत हो चुकी है . सूबे के कई जिलों या फिर ऐसा कहे की लगभग सभी जिलों में बारिश की बौछार देखने को मिल रही हैं. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. लगातार हो रही बारिश के कारण अब बिहार के लोगो को भीषण गर्मी से राहत मिलने लगी है. फिर अभी तक उमस वाली गर्मी ने पीछा नहीं छोड़ा है.
राजधानी पटना में भी मानसून ने दस्तक दे दी है. बीते दिन पटना के आसमान में मानसून के बादल आने शुरू हो गए है. पटना में कुछ जगह पर बारिश भी हुई है. बारिश के कारण यहां का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इस मौसम में तेज हवाएं चलेंगी और आसमान में घने बादल छाए रहेंगे.
विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना
बिहार के कई जिलों जैसे की मधेपुरा, समस्तीपुर, दरभंगा, वैशाली, पटना, मधुबनी, किशनगंज , सुपौल, अररिया, सहरसा, भागलपुर, पूर्णिया और कटिहार में IMD के रिपोर्ट के अनुसार मुसलाधार बारिश होगी. मानसून बिहार में अब अपने पुरे रंग में आ चूका है. बीते रात भी कई जिलों में भारी बारिश हुई है.
बिहार में मानसून की शुरुआत ने राज्य के लोगों को राहत दी है. लेकिन अभी उमस वाली गर्मी की स्थिति बनी हुई है. राजधानी पटना में भी उमस वाली गर्मी हो रही है. तापमान तो काफी कम है लेकिन महसूस 45 डिग्री वाला होता है.