भीषण गर्मी के चपेट में आ चूका बिहार को अब सिर्फ बारिश भी उबार सकता है. कई जिलों के तापमान में बेतहाशा वृद्धि हो गई है. बक्सर का तापमान 45 डिग्री को पार कर गया है. कुल 21 जिलों में उष्ण लहर के येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. आने वाले 2 दिनों तक गर्मी में कमी के कोई आसार भी नजर नहीं आ रहे है. लेकिन 2 दिन बाद मौसम में बदलाव के संकेत मिले है.

मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी और पश्चिमी बिहार के साथ – साथ उत्तरी बिहार में भी भारी बारिश के साथ बिजली और ओलावृष्टि की सम्भावना बन रही है. लेकिन वर्तमान में अभी बिहार के ज्यादातर इलाकों में लू चलने के अलर्ट जारी कर दिया गया है. शेखपुरा, जमुई, बांका, आरा, नालंदा, अरवल एवं नवादा में भी अलर्ट जारी है.

कुछ जिलों में गर्मी इतनी है की सुबह के 10 बजे से ही घर से निकलना मुश्किल हो गया है. लोग शाम के 3 बजे तक घर के अन्दर ही रहना पसंद करते है. दिन भर झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है. लेकिन आगामी मंगलवार को किशनगंज, अररिया, सुपौल और पूर्णिया में मौसम का बदलाव शुरू होगा. इन जिलों में जमकर बारिश होगी.

फिर वहां से सहरसा, मधेपुरा, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, मधुबनी होंते हुए राजधानी पटना में रात को मुसलाधार बारिश होने की पूरी सम्भावना है. हलाकि पटना के कुछ हिस्से में छिटपुट बारिश हुई है. लेकिन गर्मी की तपन में पता भी नहीं चल रहा है.

Rajiv, a proficient news writer and reporter, boasts 2 years of expertise in content creation, cutting-edge news analysis, and on-the-ground reporting. With a keen eye for detail and a passion for uncovering...