बिहार से दिल्ली के लिए चलने वाली ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन के लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है. यह ट्रेन बिहार के सहरसा से दिल्ली तक जाएगी. गर्मी छुट्टी और लग्न को लेकर ट्रेन में काफी भीड़ बढ़ गई है. लोग को किसी भी हाल में यात्रा करना है. तो वो बस ट्रेन की तलाश में रहते है. जिस भी ट्रेन में खाली सीट मिली वो उसी में चल देते है. लेकिन रेलवे लगातार इंतजाम कर रही है.
अब बिहार के सहरसा से दिल्ली के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इस ट्रेन की संख्या 04074/04073 है. इसमें गाड़ी संख्या 04074 अप ट्रेन है जो नई दिल्ली से खुलकर सहरसा तक आएगी. वहीँ 04073 ये डाउन ट्रेन है जो सहरसा से चलकर नई दिल्ली तक आएगी. यह पूरी ट्रेन वातानुकूलित है. मतलब इस ट्रेन में 16 डब्बे 3AC के होंगे.
यह नई दिल्ली-सहरसा-नई दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन 9 मई से 30 मई तक चलेगी. वहीँ दुसरे तरफ की गाड़ी जिसकी संख्या 04074 है ये 7 मई से 1 जून तक चलेगी. यह ट्रेन सप्ताह में गुरुवार एवं रविवार को ही चलेगी. वहीँ गाड़ी संख्या 04073 सप्ताह में शनिवार और मंगलवार को ही चलेगी. आइये जानते है इस ट्रेन की पूरी टाइमिंग :
नई दिल्ली-सहरसा समर स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या: 04074 अप
नाम: नई दिल्ली-सहरसा समर स्पेशल
दिन एवं समय: प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को, रात्रि 08:50 बजे नई दिल्ली से खुलकर अगले दिन रात्रि 11:30 बजे सहरसा पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या: 04073 डाउन
नाम: सहरसा-नई दिल्ली समर स्पेशल
दिन एवं समय: प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को, सुबह 05:30 बजे सहरसा से खुलकर अगले दिन सुबह 10:15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
Saharsa-New Delhi Summer Special Train रूट :
सिमरी बख्तियारपुर, मानसी जंक्शन, खगड़िया जंक्शन, बेगूसराय, बरौनी जंक्शन, समस्तीपुर जंक्शन, मुजफ्फरपुर जंक्शन, हाजीपुर जंक्शन, सोनपुर जंक्शन, छपरा जंक्शन, सिवान जंक्शन, गोरखपुर जंक्शन, बस्ती, गोंडा जंक्शन, सीतापुर जंक्शन, बरेली जंक्शन, मुरादाबाद जंक्शन, गाजियाबाद जंक्शन