बीते दिन हिमाचल प्रदेश के 10 वीं के बोर्ड ने अपने परिणाम घोषित कर दिए. कई क्षत्रों ने बाज़ी मारी. 99.86% मार्क्स के साथ रिद्धिमा शर्मा पुरे देश में टोपर रही. रिद्धिमा को 700 अंकों में से कुल 699 प्राप्त हुए. रिद्धिमा शर्मा हमीर पुर की रहने वाली है. वहीँ दूसरी तरफ हिमालयन स्कूल में पढने वाली अक्षरा को 96% प्राप्त हुए है.
वैसे तो हिमालयन स्कूल सरकाघाट के ज्यादा तर बच्चे ने 80 से 90 प्रतिशत के बिच अंक हासिल किये है. लेकिन अक्षरा उन सभी में टॉपर रही है. अक्षरा को इस स्कूल में पहला स्थान प्राप्त हुआ है. श्रेया शर्मा को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है. श्रेया शर्मा को 95 प्रतिशत नंबर प्राप्त हुए है. वहीँ इस स्कूल के तीसरे स्थान पर अभिनव शर्मा का नाम आया है. उनको 94% मार्क्स मिला है.
अपनी सफलता पर अक्षरा ने कहा की उनके सफलता में मेरे स्कूल और वहां के टीचर का काफी योगदान रहा है. साथ घर में माँ और पिता का सहयोग भी रहा. उन्होंने आगे कहा की वे डॉक्टर बनना चाहती है. वो लोगो से जुड़ कर उनकी मदद करना चाहती है. उनका बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना रहा है. इसके बाद वो नीट की तैयारी करेगी.
हिमाचल प्रदेश के 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों में रिधिमा शर्मा, कृतिका शर्मा, शिवम शर्मा, धृति टेगता, और ऋषिल सूद ने उम्दा प्रदर्शन किया है. रिधिमा शर्मा ने 99.86% अंक प्राप्त करके पहले स्थान पर टॉपर रही. वहीँ कृतिका शर्मा, शिवम शर्मा, धृति टेगता, और ऋषिल सूद ने सभी को 99.71% अंक प्राप्त करके दूसरे स्थान पर रहे हैं. इस उच्च अंक प्राप्ति के साथ, वे समाज में एक उत्कृष्ट नागरिक के रूप में उच्च गुणवत्ता के शिक्षालय प्रदान करते हैं। इनकी सफलता से हिमाचल प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को गर्व महसूस होता है।