बिहार का मौसम लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है. क्योकि पिछले एक महीने में पुरे 38 जिलों में भीषण गर्मी पड़ी है. तपती गर्मी और गर्म हवा में लोगो का घर से निकलना मुस्किल कर दिया है. लेकिन पिछले एक हफ्ते से राहत भरी खबर आने लगी. कुछ जिलों में तेज ठंडी हवा के साथ जोरदार बारिश हुई है. खास कर उत्तर पूर्वी जिलों में मौसम में सुधार हुआ है.
मौसम विभाग के अनुसार फिर से बिहार के कई जिलों के लिए मजबूत हवाओं और भारी वर्षा के कारण चेतावनी जारी की गई है. जैसे ही तापमान में परिवर्तन हो रहा है, निवासियों को संभाल के लिए तैयार रहने की सलाह दी जा रही है. पटना का अधिकतम तापमान गिरकर 34 डिग्री हो गया है. आगे आने वाले बुधवार और शुक्रवार को भारी बारिश के साथ तेज हवा चलने की सम्भावना जताई गई है.
वहीँ दूसरी तरफ बिहार का डेहरी सूबे का सबसे अधिक गर्मी वाला जगह रहा . डेहरी का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. आने वाले शनिवार और रविवार को बिहार के झंझारपुर, खगड़िया, सुपौल, अररिया और मधेपुरा में भारी बारिश के आसार है. आसमान में काले बादल का आना जाना शुरू हो चूका है. अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक गिर सकता है.
पटना स्थित मौसम विभाग ने बताया है की ये प्री मानसून का असर है. साथ ही बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय परिसंचरण का असर भी है. वहीँ दूसरी तरफ पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तराखंड में अपना असर दिखाने लगा है. जिसके कारण किशनगंज, अररिया और सुपौल जिला के तापमान के काफी कमी आई है. इसके अलावा 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी.
आइये जानते है बिहार के कुछ प्रमुख जिले के अधिकतम तापमान और बारिश की सम्भावना के बारे में :
पटना:
अधिकतम तापमान: 34 डिग्री सेल्सियस
वर्षा की संभावना: 70%
गया:
अधिकतम तापमान: 36 डिग्री सेल्सियस
वर्षा की संभावना: 70%
भागलपुर:
अधिकतम तापमान: 31 डिग्री सेल्सियस
वर्षा की संभावना: 50%
मुजफ्फरपुर:
अधिकतम तापमान:33 डिग्री सेल्सियस
वर्षा की संभावना: 60%
दरभंगा:
अधिकतम तापमान: 32 डिग्री सेल्सियस
वर्षा की संभावना: 90%