बिहार में वर्तमान में कुल 4 वन्दे भारत चेयर कार वाली की परिचालन हो रही है. जिसमे पटना से लखनऊ, पटना से न्यू जलपाईगुड़ी, पटना से रांची और पटना से हावड़ा शामिल है. लेकिन पिछले दिनों से पटना से टाटानगर और मुजफ्फरपुर से न्यू जलपाईगुड़ी वन्दे भारत ट्रेन चलाने की कवायद और तेज कर दी गई है. ऐसा माना जा रहा है की इस माह से एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मुजफ्फरपुर से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच दौड़ेगी.
वर्तमान में मुजफ्फरपुर से बरौनी की बीच पटरी और फेंसिंग का कार्य चल रहा है. साथ ही ट्रैक का मेंटेनेंस कार्य भी अग्रसर है. इस कार्य के समाप्त होंते हुए मुजफ्फरपुर से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए वन्दे भारत ट्रेन शुरू कर दी जाएगी. इस ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह 446 किलोमीटर की दूरी केवल छह घंटे में तय करेगी,.
वर्तमान की बात करे तो अभी मुजफ्फरपुर से न्यू जलपाईगुड़ी जाने में किसी भी ट्रेन से लगभग 10 से 12 घंटे का समय लगता है लेकिन इस वन्दे भारत ट्रेन से मात्र 6 घंटे में मुजफ्फरपुर से न्यू जलपाईगुड़ी पंहुचा जा सकता है. इससे कुल 4 से 6 घंटों की बचत हो सकती है. वंदे भारत एक्सप्रेस की अधितकम स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटा होगी.
यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच बेगूसराय, कटिहार और किशनगंज के रास्ते चलेगी. रेलवे अधिकारियों के अनुसार मेंटेनेंस कार्य जल्द ही पूरा हो जाएगा और इसके बाद ट्रेन को शुरू किया जाएगा. आपको बता दें की पटना से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए अभी एक वन्दे भारत ट्रेन का परिचालन पहले से ही हो रहा है.