गुड न्यूज़: पटना से टाटानगर-जमशेदपुर के लिए एक और वंदे भारत का तोहफा- 160 की रफ्तार हुई पक्की
पटना से यात्रियों के लिए वर्तमान में कुल 4 वन्दे भारत सेमी हाई स्पीड चल रही है, लेकिन अब इस कड़ी में 5 वां वन्दे भारत एक्सप्रेस जुड़ने वाली है. इस बार यह वन्दे भारत ट्रेन झारखंड के जमशेदपुर (जिसे टाटानगर भी कहा जाता है) से पटना तक के लिए चलेगी. आपको बता दें की झारखण्ड के रांची के लिए पहले से ही पटना-रांची वन्दे भारत ट्रेन चल रही है. लेकिन अब दो वन्दे भारत बिहार और झारखण्ड बीच चलने वाली है.
जानकारी के लिए आपको बता दें की जमशेदपुर और पटना वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 130 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. वर्तमान में इस रूट पर कुल 3 ट्रेन चलती है . जिसे पटना से टाटानगर पहुचने में कुल 12 से 14 घंटे का समय लग जाता है . लेकिन अब इस दुरी को तय करने में मात्र 6 घंटे का समय लगने वाला है.
रांची-पटना रूट पर पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत
इससे पहले रांची-पटना रूट पर पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ने सफलता पूर्वक अपना परिचालन शुरू किया था. यह बिहार और झारखण्ड को जोड़ने वाली पहले वन्दे भारत ट्रेन थी. लेकिन अब जमशेदपुर से पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत होने से झारखंड और बिहार के यात्रियों को और भी बेहतर सेवा का लाभ मिलेगा.
वर्तमान में जमशेदपुर (टाटानगर) से पटना की यात्रा के लिए तीन प्रमुख ट्रेनें चलती हैं जिनमें आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस, टाटा-बक्सर एक्सप्रेस और बिलासपुर-पटना साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस शामिल हैं. यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 130 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज़ रफ्तार से चलेगी. जिससे पटना से टाटानगर जाने में काफी समय की बचत होगी.
हालाँकि अभी तक रूट और किराया तय नहीं की गई है लेकिन अनुमान के आधार पर यह वन्दे भारत ट्रेन निम्नलिखित रूट से जाएगी.
पटना जंक्शन
राजेंद्रनगर टी
पटना साहिब
फतुहा जंक्शन
खुसरपुर
बख्तियारपुर जंक्शन
अथमल गोला
बरह
मोकेमाह जंक्शन
हथिदा जंक्शन
बारहिया
लखीसराय जंक्शन
कियूल जंक्शन
जमुई
झाझा
जसिदिह जंक्शन
मधुपुर जंक्शन
जमtara
चित्तरंजन
आसनसोल जंक्शन
जॉयचांदी पहाड़
अनारा
पुरुलिया जंक्शन
बरभूम
चांडिल जंक्शन
गम्हरिया
टाटानगर जंक्शन