बिहार से झारखंड के टाटानगर जाने वाले यात्रियों को अब यात्रा करने में ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा. यह हम इसलिए कह रहे है क्योकि अब समस्तीपुर , बरौनी होते हुए जयनगर से टाटानगर के लिए डायरेक्ट ट्रेन चलाई जा रही है. जयनगर से टाटानगर के बीच एक नई ट्रेन की शुरुआत हो रही है. इस ट्रेन में यात्रियों के लिए आरामदायक यात्रा के लिए 4 जनरल कोच लगाये गए है.

आपको मालूम हो की जयनगर से टाटानगर वाले इस ट्रेन में चार जनरल बोगियां लगाई गई है. सबसे ज्यादा भीड़ जनरल बोगी में ही होती है. इसीलिए जनरल कोच पर ज्यादा जोर दिया गया है.इस ट्रेन में स्लीपर कोच की संख्या 7 है.वातानुकूलित यात्रा के इच्छुक यात्रियों के लिए तीन 3AC कोच और एक 2AC कोच भी उपलब्ध होंगे.

जयनगर से खुलने वाली यह ट्रेन सप्ताह में शुक्रवार और शनिवार को ही चलेगी. ट्रेन का रूट दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, किऊल, झाझा, जसीडीह, प्रधान खूंटा, धनबाद, राजबेरा, कोटसिला, मुरी और चांडिल स्टेशनों पर रुकते हुए टाटानगर तक होगी.

टाटानगर से जयनगर अप ट्रेन का टाइम टेबल

दिनस्टेशनप्रस्थान का समयआगमन का समय
शुक्रवारटाटानगर18:50
राजबेरा19:1219:14
चांडिल19:4819:50
मुरी20:4020:45
कोटसिला21:3521:37
प्रधान खूंटा22:3022:32
धनबाद23:3023:35
जसीडीह03:09 (शनिवार)03:11 (शनिवार)
झाझा04:40 (शनिवार)04:42 (शनिवार)
किऊल05:27 (शनिवार)05:29 (शनिवार)
बरौनी06:50 (शनिवार)06:55 (शनिवार)
दरभंगा08:30 (शनिवार)08:35 (शनिवार)
समस्तीपुर09:30 (शनिवार)09:35 (शनिवार)
जयनगर11:25 (शनिवार)

जयनगर से टाटानगर डाउन ट्रेन की टाइम टेबल:

दिनस्टेशनप्रस्थान का समयआगमन का समय
शनिवारजयनगर19:30
समस्तीपुर21:4521:50
दरभंगा22:3522:40
बरौनी23:3523:40
किऊल01:03 (रविवार)01:05 (रविवार)
झाझा02:25 (रविवार)02:27 (रविवार)
जसीडीह03:02 (रविवार)03:04 (रविवार)
धनबाद04:50 (रविवार)04:55 (रविवार)
प्रधान खूंटा05:47 (रविवार)05:49 (रविवार)
कोटसिला06:30 (रविवार)06:32 (रविवार)
मुरी07:20 (रविवार)07:25 (रविवार)
चांडिल08:20 (रविवार)08:22 (रविवार)
राजबेरा08:50 (रविवार)08:52 (रविवार)
टाटानगर11:30 (रविवार)

Rajiv, a proficient news writer and reporter, boasts 2 years of expertise in content creation, cutting-edge news analysis, and on-the-ground reporting. With a keen eye for detail and a passion for uncovering...