अभी महिना दिन पहले जब गर्मी की छुट्टी शुरू हुई थी तो लोग छुट्टी मनाने के लिए एक जगह से दुसरे जगह जाना शुरू कर दिए थे. उस वक्त ट्रेन में अचानक से इतनी भीड़ बढ़ गई की रेलवे को बिहार से दुसरे राज्य जाने के लिए लगभग दो दर्जन विशेष ट्रेन का परिचालन शुरू करना पड़ा. वही स्थिति फिर से सामने आ रही है.

मालूम हो की अब गर्मी की छुट्टी ख़त्म होने को है. अब लोग अपने काम पर लौट रहे है. इसीलिए फिर से ट्रेन में भीड़ बढ़ने वाली है. खास कर जनरल डब्बे में तो जरुरत से ज्यादा लोग सफ़र कर रहे है. इसीलिए लिए रेलवे ने फिर से कई तरह के स्पेशल ट्रेन के परिचालन का निर्णय लिया है. इसीलिए कड़ी में बिहार की राजधानी पटना , गया से दिल्ली के दो जोड़ी विशेष ट्रेन के परिचालन का निर्णय लिया है. इन दोनों ट्रेन की जानकारी निचे दी गई है.

ट्रेन का नाम: पटना-नई दिल्ली सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस स्पेशल अप
ट्रेन संख्या: 02393
समय सारणी:
पटना से दिन के 20.10 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी
नई दिल्ली पहुंचने का समय: अगले दिन 12.10 बजे है.
वापसी में गाड़ी का नाम: नई दिल्ली-पटना सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस स्पेशल डाउन
ट्रेन संख्या: 02394
समय सारणी:
नई दिल्ली से दिन के 13.20 बजे प्रस्थान करेगी
पटना पहुंचने का समय: अगले दिन 07.00 बजे
इस स्पेशल का स्टॉपेज इस प्रकार है. दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जं एवं गोविंदपुरी स्टेशनों पर.

गया-आनंद विहार सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस स्पेशल

ट्रेन संख्या: 02397 अप
ट्रेन का नाम: गया-आनंद विहार सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस स्पेशल
गया से प्रस्थान का समय: 14.15 बजे
आनंद विहार पहुंचने का समय: अगले दिन 07.10 बजे.
ट्रेन संख्या: 02398 डाउन
ट्रेन का नाम: आनंद विहार-गया सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस स्पेशल
आनंद विहार से खुलने का समय: 08.20 बजे
गया पहुंचने का समय: अगले दिन 00.30 बजे
स्टॉप:अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं., प्रयागराज जं एवं गोविंदपुरी .

Rajiv, a proficient news writer and reporter, boasts 2 years of expertise in content creation, cutting-edge news analysis, and on-the-ground reporting. With a keen eye for detail and a passion for uncovering...