रेलवे का यह प्रयास हमेशा करती रहती है की ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को कभी भी कोई दिक्कत न हो. इसके लिए रेलवे कई तरह के उपाय करती है. कभी अतिरिक्त कोच लगाकर तो कभी स्पेशल ट्रेन चला कर हमेशा यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा देने की कोशिश करती है. लेटेस्ट खबर के अनुसार अब बिहार के पटना और दानापुर से दिल्ली के लिए फिर से स्पेशल ट्रेन के परिचालन का निर्णय लिया है.
बता दें की रेलवे यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने पटना-दिल्ली रूट पर यात्रियों की अत्यधिक भीड़ अक्सर देखने को मिलती है. चाहे त्योहारों का मौसम हो या गर्मी की छुट्टियाँ इस रूट पर यात्रियों की संख्या में कोई कमी नहीं आती रेलवे ने पटना और दानापुर स्टेशन से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है.
ये सभी ट्रेन स्पेशल ट्रेन है जो पटना से आनंद विहार के लिए चलेगी:
| गाड़ी संख्या | रूट | स्टार्ट डेट | प्रस्थान समय | समय | पहुचने का समय |
|---|---|---|---|---|---|
| 03255 | पटना जं. – आनंद विहार | 04 जुलाई – 28 जुलाई | रविवार, गुरुवार | 22:20 | अगले दिन 15:00 |
| 03256 | आनंद विहार – पटना जं. | 05 जुलाई – 29 जुलाई | सोमवार, शुक्रवार | 23:20 | अगले दिन 17:20 |
कुछ और ट्रेन निचे दी गई है:
| गाड़ी संख्या | रूट | परिचालन तिथि | दिन | प्रस्थान समय | गंतव्य समय | ठहराव स्टेशन |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 02391 | पटना जं. – आनंद विहार | 6 जुलाई – 27 जुलाई | शनिवार | 22:20 | अगले दिन 15:00 | दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं., प्रयागराज जं., कानपुर सेंट्रल |
| 02392 | आनंद विहार – पटना जं. | 7 जुलाई – 28 जुलाई | रविवार | 23:20 | अगले दिन 17:20 | दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं., प्रयागराज जं., कानपुर सेंट्रल |