राजधानी पटना में विवाह सीजन की वजह से सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है. पिछले 10 ट्रेडिंग सेशन में सोना और चांदी में लगातार बढ़ोतरी हुई है. लग्न का असर अब सर्राफा बाज़ार पर दिखने लगा है. पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतों में भारी तेजी आई है. मालूम हो की कल से इन दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
लग्न के चले अब पटना सर्राफा बाज़ार में फिर से गरमाहट देखि जा रही है. बाज़ार से मिली जानकारी के अनुसार सोने की कीमत में 600 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है. वहीं चांदी की कीमतों में भी 2000 रुपये की तेजी दर्ज की गई है. आइये देखते है सोना और चांदी के आज के भाव.
| Gold/Silver | कैरेट | पुराना रेट (प्रति 10 ग्राम) | नया रेट (प्रति 10 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| सोना | 22 कैरेट | ₹67,750 | ₹68,200 |
| सोना | 24 कैरेट | ₹75,300 | ₹75,900 |
| सोना | 18 कैरेट | — | ₹57,300 |
| चांदी | — | ₹90,000 (प्रति किलोग्राम) | ₹92,000 (प्रति किलोग्राम) |
सोने की कीमत में वृद्धि के बावजूद लोग अपने लग्न में इस्तेमाल होने वाले आभूषण खरीदने के लिए के लिए सोने की खरीदारी करने से पीछे नहीं हट रहे हैं. पटना सर्राफा बाज़ार के विशेषज्ञों का कहना है कि सोने और चांदी की कीमतों में आगे भी उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है. जिन निवेशकों को निवेश करना है वो थोडा समय इन्तजार कर के निवेश कर सकते है.