पटना से जसीडिह जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस के स्टॉपेज में बदलाव: बड़हिया स्टेशन पर ठहराव की मंजूरी

पटना से जसीडिह जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस के स्टॉपेज में बड़ा बदलाव किया गया है. आपको बता दें की इस रूट पर यात्रियों की लंबे समय से उठ रही मांग के बाद इस ट्रेन को अब जसीडिह-पटना रेलखंड के बड़हिया स्टेशन पर भी ठहरने की मंजूरी दी गई है. इस फैसले से बड़हिया और आसपास के क्षेत्रों के लोगो में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी है. रेलवे के नए निर्देश के अनुसार फरक्का एक्सप्रेस अब बड़हिया स्टेशन पर 2 मिनट तक रुकेगी. बड़हिया स्टेशन पर फरक्का एक्सप्रेस के ठहराव की मांग काफी समय से की जा रही थी. अंततः रेलवे ने इस मांग को स्वीकारते हुए ट्रेन के रूट में यह बदलाव किया है. आइये जानते है इस ट्रेन के नई समय सारणी और और नए स्टॉपेज के बारे में:

बड़हिया स्टेशन पर ट्रेन ठहराव:
इन ट्रेनों का बड़हिया स्टेशन पर प्रायोगिक रूप से 2 मिनट का ठहराव होगा
ठहराव का समय:
ट्रेन संख्या 15743 (बालूरघाट-बठिंडा फरक्का एक्सप्रेस)
बड़हिया स्टेशन पर पहुंचने का समय: 2:49 बजे
ठहराव के बाद प्रस्थान का समय: 2:51 बजे
ट्रेन संख्या 15744 (बठिंडा-बालूरघाट फरक्का एक्सप्रेस)
बड़हिया स्टेशन पर पहुंचने का समय: 1:28 बजे
ठहराव के बाद प्रस्थान का समय: 1:30 बजे


ट्रेन संख्या 15733 (बालूरघाट-बठिंडा फरक्का एक्सप्रेस)
बड़हिया स्टेशन पर पहुंचने का समय: 2:49 बजे
ठहराव के बाद प्रस्थान का समय: 2:51 बजे
ट्रेन संख्या 15734 (बठिंडा-बालूरघाट फरक्का एक्सप्रेस)
बड़हिया स्टेशन पर पहुंचने का समय: 1:28 बजे
ठहराव के बाद प्रस्थान का समय: 1:30 बजे