बिहार के अररिया और फारबिसगंज की हुई मौज: 126 करोड़ से शानदार फ्लाईओवर का निर्माण

बिहार के अररिया जिले में स्थित फारबिसगंज के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. फारबिसगंज क्षेत्र में विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए 126 करोड़ रुपये की लागत से एक शानदार फ्लाईओवर के निर्माण को मंजूरी दी है. यह उच्च स्तरीय रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) सुभाष चौक स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर बनाया जाएगा. आपको अबता दें की फारबिसगंज जो मखाना के उत्पादन और व्यापार के लिए प्रसिद्ध है. इस फ्लाईओवर से व्यापार और यातायात दोनों में नई रफ्तार देखने को मिलेगी. वर्तमान में रेलवे क्रॉसिंग पर बार-बार लगने वाले जाम से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

फारबिसगंज के इस महत्वपूर्ण फ्लाईओवर के बनने से क्षेत्रीय व्यापारियों और किसानों को भी काफी लाभ मिलेगा. मखाना का व्यापार यहां की पहचान है अब तेज गति से बढ़ेगा. 126 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह फ्लाईओवर क्षेत्र में विकास और समृद्धि का नया द्वार खोलेगा. इससे निम्नलिखित जगह को डायरेक्ट फायेदा होगा.

रामपुर नार्थ,
भाग कोहलिया,
माझुवा,
नरपतगंज,
परवाहा,
सिरसिया,
जोगबनी,
बिराटनगर,
अररिया,
जोकिहत