बिहार में फिर से आयुष्मान कार्ड बनाने का विशेष अभियान शुरू हो गया है. जानकारी मिल रही है की आयुष्मान कार्ड बनाने का यह अभियान 18 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा. जिन लोगो का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है वे जन वितरण प्रणाली (PDS) की दुकान पर विजिट करके अपने आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन दे सकते है. राजधानी पटना समेत सभी जिलों में आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर शिविर आयोजित किए जा रहे है.
पटना जिले में कई जन वितरण प्रणाली (PDS) चयनित किये गए है. निचे उन सभी के लिस्ट है:
| प्रखंड और सीएससी समन्वयक | नाम |
|---|---|
| अथमलगोला, बेलछी, बिक्रम, घोसवरी, मोकामा, पंडारक, दानापुर एवं पटना ग्रामीण | तनवीर अहमद खान |
| पुनपुन, मनेर, फुलवारीशरीफ, नौबतपुर, फतुहा एवं धनरुआ | गौरव गुंजन |
| बाढ़, बख्तियारपुर, दनियावां, खुसरूपुर, संपतचक एवं मसौढ़ी | अभिषेक सहाय |
| पालीगंज, दुल्हिनबाजार एवं बिहटा | मुकेश कुमार पांडेय |
आयुष्मान भारत योजना का लाभ
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मुहैया कराया जाता है. इस योजना का लाभ उठाने के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाना अनिवार्य है.
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जिन आईडी कार्ड की जरुरत होती है वे है राशन कार्ड और आधार कार्ड. आप राशन कार्ड और आधार कार्ड के माध्यम से आयुष्मान कार्ड आसानी से बनवा सकते है.
बता दें की राजधानी पटना में 1,32,943 परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिले के विभिन्न जन वितरण प्रणाली की दुकानों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे जहां लोग अपने दस्तावेज प्रस्तुत कर आयुष्मान कार्ड बनवा सकेंगे.