इस गर्मी ट्रेन में बढे भीड़ से सभी यात्रियों का टिकट कन्फर्म नहीं हो पाता है. इसीलिए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया है. साथ ही कुछ ऐसे भी ट्रेन है जिनके प्रति सप्ताह फेरे को बढ़ा दिया गया है. बिहार से दिल्ली और दिल्ली से बिहार आने जाने वाले ट्रेन के फेरे बढ़ाने का सुचना मिली है. आइये जानते है किस ट्रेन के रेगुलर फेरे में बढ़ावा किया गया है.

दिल्ली से बिहार के बीच चलने वाली दो स्पेशल ट्रेनों के फेरों में वृद्धि का फैसला रेलवे द्वारा किया गया है. यह समर स्पेशल ट्रेनें भागलपुर से नई दिल्ली और मालदा से दिल्ली के बीच चलती हैं. पहले इन ट्रेनों का संचालन मई तक ही था, लेकिन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इन ट्रेनों के फेरों को बढ़ाने का निर्णय लिया है. यहाँ दी गई हैं दोनों ट्रेनों के नाम, ट्रेन नंबर, तारीख और समय सारणी:

भागलपुर-नई दिल्ली समर स्पेशल

गाड़ी संख्या : 03483 भागलपुर-नई दिल्ली समर स्पेशल:
चलने की तारीख: 01, 04, 08, 11, 15, 18, 22, 25 और 29 जून
चलने का समय: भागलपुर से चलेगी.
03484 नई दिल्ली-भागलपुर समर स्पेशल डाउन
चलने की तारीख: 02, 05, 09, 12, 16, 19, 23, 26 और 30 जून
चलने का समय: नई दिल्ली से चलेगी

मालदा-नई दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्या : 03413 मालदा-नई दिल्ली समर स्पेशल:
चलने की तारीख: 02, 06, 09, 13, 16, 20, 23, 25 और 30 जून
चलने का दिन: प्रत्येक रविवार और गुरुवार
चलने का समय: मालदा से चलेगी।
ट्रेन संख्या : 03414 नई दिल्ली-मालदा समर स्पेशल डाउन
चलने की तारीख: 03, 07, 10, 14, 17, 21, 24 और 28 जून
चलने का दिन: हरेक सोमवार और शुक्रवार
चलने का समय: नई दिल्ली से चलेगी।

Rajiv, a proficient news writer and reporter, boasts 2 years of expertise in content creation, cutting-edge news analysis, and on-the-ground reporting. With a keen eye for detail and a passion for uncovering...