भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार बिहार के अधिकांश जिलों में मानसून कमजोर पर रहा है. ऐसे में उमस वाली गर्मी ने पुरे बिहार को अपने चपेट में ले लिया है. बिहार में अधिकतम तापमान तो कम है लेकिन उमस के वजह से ताप 45 डिग्री जैसा फील हो रहा है. शिवहर, मुजफ्फरपुर, पटना, वैशाली और भागलपुर में IMD के अनुसार अब फिर से मानसून के सक्रिय होने की खबर मिल रही है.
इसके अलावा पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, और समस्तीपुर में एक या दो स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है. आज का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और 29 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम रहने की उम्मीद है.
कुछ जिलों में फिर से काले बादल का आना शुरू हो चूका है. आज देर रात 30 जिलों में बारिश होने की संभावना है और आसमान में बादल छाए रहेंगे. आसमान में बादल के छाने से उमस बढ़ जाएगी. मौसम ऐसा महसूस होगा जैसे तापमान 44 डिग्री सेल्सियस हो. इस समय आर्द्रता स्तर 64% है.
कई जिलों में बारिश की संभावना 40% है. साथ ही पूर्व-उत्तर-पूर्व से 15 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएँ चल रही है. बारिश का अनुमान 0.6 मिमी है. कुछ जिलों में बारिश के साथ साथ बिजली गिरने और ठनका की भी सम्भावना जताई गई है.